3 वर्ष पहले कुआ आबंटित हुआ था, आज तक नहीं बना...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, विकासखण्ड-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से लखन दास मानिकपुरी बता रहे हैं| वे एक किसान हैं| उनके नाम से जीवन धारा योजना के अंतर्गत 3 वर्ष पहले कुआ आबंटित हुआ था| जिसका निर्माण कार्य पंचायत द्वारा किया जाना था| जो अधूरा पड़ा है| जिसके कारण खेती में दिक्कत होती है| सिंचाई के लिये पानी की सुविधा नहीं हो पाती| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : रोजगार सहायक9993257945. सरपंच@7067418074, सचिव@9630803164, विधायक@9424383999. संपर्क नंबर@8889941623.
Posted on: Jun 17, 2019. Tags: DINDORI MITHLESH MANIKPURI MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
व्यापारी 1, 2 रुपये के सिक्के लेने से इंकार कर, चला रहे हैं मनमानी...मदद की अपील-
जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से अरविंद कुमार मिश्रा बता रहे हैं| वे एक व्यापारी हैं| उनके इलाके में बड़े व्यापारी और पेट्रोल पंप में 1 और 2 रुपये के सिक्के नहीं लिये जाते है| संबंधित विषय पर पेपरों में भी छप चुका है| अधिकारी इस पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहे हैं| लोगो और छोटे व्यापारियों को चिल्लर की दिक्कत होती है| दुकानदार 1, 2 के सिक्के लेने से इंकार कर मनमानी कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबर पर संपर्क कर व्यापारियों की मनमानी रोकने में मदद करें: संपर्क नंबर@9669060428.
Posted on: Jun 16, 2019. Tags: ARVIND KUMAR MISHRA MP PROBLEM SEONI SONG VICTIMS REGISTER
गर्मी घामे सोते जाये, घर दूरा पलट फेर नहीं पाये...कविता-
ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
गर्मी घामे सोते जाये, घर दूरा पलट फेर नहीं पाये-
ज्येठ, बैसाख, गर्मी सोते जाये-
घर मंदिर अपने पलट नहीं पाये-
आवे सावन पानी बरसे, अषाढ़ में घुटुर घटर बादल कड़काय...
Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हाय रे उतर गये अषाढ़ मढ़ी माई ला ला छाई...कर्मा गीत-
ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
हाय रे उतर गये अषाढ़ मढ़ी माई ला ला छाई-
धीरे धीर अषाढ़ कराई-
काखर घर है झोरंग झिटंग, काखर घर है नीचे-
कखर घर छाय नहीं पाये रे-
झोरंग झिटंग वर्षा करवाई...
Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दुबले पतले होने की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दुबले पतले होने की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| एक गिलास दूध में एक छोहरा डालकर उसे पकाना है| उसके बाद उसे ठण्डा कर लें| उसके बाद आधा चम्मच सतावर का चूर्ण सेवन करने के बाद दूध पीना है| दूध में शहद का उपयोग भी कर सकते हैं| शहद को दूध ठण्डा होने पर ही मिलायें| इस तरह से उपयोग करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| राघवेंद्र सिंह राय @9424759941.
