भूमि, गगन, वायु, जल और अग्नि मिलकर ही भगवान हैं, प्रकृति ही बड़ा देव है: गोंडवाना दर्शन...
ग्राम भेडिया, पोस्ट भेडिया, थाना चौदरा, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोंडवाना राजकुमार पोया गोंडवाना समाज में प्रचलित विभिन्न शब्दों के अर्थ बता रहे हैं | वे बताते हैं कि जय सेवा का अर्थ है एक दूसरे की सेवा करना । बड़ा फेन का अर्थ है बड़ा देव । वे कह रहे हैं कि हमारा शरीर प्रकृति के पांच तत्वों से बना हुआ है और वही भगवान है जो इन पांच तत्वों भूमि गगन वायु जल और अग्नि से मिलकर बना है । वे कहते हैं यही बड़ा देव है जिसकी हमें पूजा अर्चना करनी चाहिए । वे कहते हैं गोंडवाना एक भूभाग का नाम है और यह किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं है । मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अमरकंटक से दक्षिण का हिस्सा गोंडवाना भूभाग कहलाता है । राजकुमार@9669126536
Posted on: Oct 21, 2016. Tags: GONDWANA RAJKUMAR SONG VICTIMS REGISTER
घुमड़-घुमड़ कर आसमान में देखो मंडराया बादल...झूमर कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से अमन कुमार एक झूमर कविता सुना रहे हैं:
घुमड़-घुमड़ कर आसमान में देखो मंडराया बादल-
आया बादल, आया बादल देखो-देखो बालू काला-
हाथी मोटा दांतों वाला कितने रूप बनाया बादल-
आया बादल, आया बादल...
Posted on: Oct 20, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
No electricity in our village of 300 families, Please call officers to help us...
250-300 families live in Rehritola village but there is no electricity. They brought some posts in 2014 but took them away saying it was brought by mistake and we will get electricity soon but we are still waiting. Our Gram Panchayat is Birpur post Khaja tehsil Jawa district Rewa in Madhya Pradesh. We have been requesting officers from long. Please call to put pressure on Chief engineer@9425424250, SDM@8085841170, Collector@9425903973, Village head@9981887962, Secretary@8359973583. Verma@9589687728
Posted on: Oct 20, 2016. Tags: AMBESH KUMAR VERMA ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER
महिलाओं को मिलकर शराब बेचने वालों की पिटाई करनी चाहिए जैसा हम लोगों ने बिहार में किया...
मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) में सुनील कुमार के साथ आज उपस्थित है पंच गीता देवी जो बता रही हैं कि ग्राम सभा मुहल्ला सभा के मीटिंग में पंचो के बीच शराबबंदी के लिए बात की पर इस बात को कोई महत्व नहीं दिया गया फिर महिला संगठन में आपसी विचार विमर्श के बाद शराब बेचने वाले लोगो को पकड़ा और महिला संगठन के सदस्यों को मोबाइल से फोन कर एकत्रित किया और शराब बेचने वाले की खूब पिटाई की । वे बता रही हैं कि एकांत में और शौच जाते वक्त महिलाओ को शराबियों के कारण बहुत परेशानी हुआ करती थी पर अब बिहार में पूर्ण शराबबंदी के कारण बहुत सारी महिलाओं की समस्या समाप्त हो गई हैं | वे कहती हैं और प्रदेशों की महिलाओं को भी उनकी तरह पिटाई करनी चाहिए । सुनील@9308571702
Posted on: Oct 19, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
गीत गा रहे हैं आज हम रागिनी को ढूँढ़ते हुए...प्रेरणा गीत
ग्राम-बनियाबन, पंचायत-झुलाड़ीहा, प्रखंड-हंटरगंज, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
आ गये यहाँ जवा कदम जवा कदम मंजिलो को ढूँढ़ते हुए-
गीत गा रहे है आज हम रागिनी को ढूँढ़ते हुए-
दो दिलो में ये उमंग है ये जहाँ नया बसायेंगे-
आ गये यहाँ जवा कदम जवा कदम-
जिन्दगी को तोड़े आज से दोस्त हम नये बनायेंगे-
फूल दो नये खिलाएंगे ताजगी को ढूँढ़ते हुए-
आ गये यहाँ जवा कदम जवा कदम...

