Impact : मोटर पुन : लग जाने से पानी की समस्या हल हो गयी है...
ग्राम पंचायत-अकौरिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से चुन्नू देवी के साथ उनके साथियों ने एक माह पहले शिकायत किया था, उनके मोहल्ले पानी की समस्या थी, पम्प का मोटर गाँव के सरपंच द्वारा निकाल लिया गया था, सदेश रिकॉर्ड करने के बाद मोटर लगा दिया गया है, जिससे गाँव के लोगो को पानी मिलने लगा है इसलिये वे सीजीनेट सभी मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7440261514.
Posted on: Mar 16, 2020. Tags: IMPACT STORY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
चलो रे स्कूल साथियों...संगठन गीत-
ग्राम-छिपिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक संगठन गीत सुना रही हैं:
चलो रे स्कूल साथियों-
एक साथ आओ संगठन बनाओ-
यह मजदूर का संगठन, किसानो का संगठन-
यह दुखियो का संगठन, यह भुखियो का संगठन-
हम सारे मिलकर बनायें संगठन चलो कष्ट उठायें-
खेती बनती चलो रे स्कूल साथियों-
चलो रे स्कूल साथियों एक साथ आओ संगठन बनाओ...
Posted on: Mar 15, 2020. Tags: MP REWA SONG SUKNYA VICTIMS REGISTER
जीवन कर डोंगा हिले ला डुलेला...गीत-
बलराम (छत्तीसगढ़) से संध्या खलको एक गीत सुना रही हैं:
जीवन कर डोंगा हिले ला डुलेला-
नदी किनारे-
ओही जीवन डोंगा मोर इशु है के-
ओही जीवन डोंगा मोर मसीह है के-
ओही जीवन हारा मोर मोर इशु है के-
कैसे चली जाबो माई सरगे रात-
का तै डोर दसे ला...
Posted on: Mar 15, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALAKO SONG VICTIMS REGISTER
मुझको नवल उत्थान दो...सरस्वती वंदना-
बलराम (छत्तीसगढ़) से संध्या खलको सरस्वती वंदना सुना रही हैं:
मुझको नवल उत्थान दो-
मा सरस्वती मुझको वरदान दो-
यह विश्व ही परिवार हो-
सब के लिए सम प्यार हो-
आदेश लक्ष्य महान दो-
मा सरस्वती मुझको वरदान दो...
Posted on: Mar 15, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKO SONG VICTIMS REGISTER
समस्या की जानकारी लें और मदद करें...
ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जयप्रकाश जो मंगडौर निवासी हैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं वे शिक्षा, पंचायती राज, महिला हिंसा, बेरोजगारी, शासन की योजना को लेकर गाँव में काम करते हैं, वर्तमान में पानी की समस्या अधिक है इसके लिये वे सर्वे कर सूची तैयार कर PHE विभाग में आवेदन देते हैं, इस तरह से आप भी अपने समस्याओं को अधिकारियों के पास दे सकते हैं और सीजीनेट में समस्या को हल करने के लिये सदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं, संदेश रिकॉर्ड करते समय अधिकारी न नंबर जरुर दें, जिससे समस्या को हल कराने में मदद मिले|
