हांथो में लोटा जल से भरी हैं... वंदना गीत-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक सरस्वती वंदना गीत सुना रहे हैं :
हांथो में लोटा जल से भरी हैं-
जलवा चढाने को आशा करती हूँ-
ख़त लिखती हूँ मईया पता पूछती हूँ-
आप से मिलने को आशा करती हूँ-
हांथो में थाली फालो से भरी है-
फलवा चढाने को आशा करती हूँ...

Posted on: Jul 03, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

झुपत-झुपत आबे दाई मोर अंगना ओ...जस गीत-

ग्राम-जबलपुर, तहसील-खरसिया, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक जस गीत सुना रहे हैं :
आमा पान के पतरी करेला पान के दौना ओ-
झुपत-झुपत आबे दाई मोर अंगना ओ-
बघवा मा चढ़ के आबे दाई मोर अंगना ओ-
रस्ता ला देखो तोरे बंदत हो बंदन हो-
झुपत-झुपत आबे दाई मोर अंगना ओ...

Posted on: Jun 28, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

तैहा नेट चलाथस अउ गूगल दबाथस...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-जबलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
तैहा नेट चलाथस अउ गूगल दबाथस-
फेसबुक मा जाथस ओ हाय-
तैहा छत्तीसगढ़ के टूरा मन ला दीवाना बनाथस ओ-
मोर मोहंदी गाँव के टूरा मन ला दीवाना बनाथस ओ-
धरे मोबाईल स्क्रीन टच, पहने हे टूरी जींस के सर्ट...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL JABALPUR SONG VICTIMS REGISTER

तुझमे राम मुझमे राम सबमे राम समाया रे...गीत-

ग्राम-जबलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक भजन गीत सुना रहे हैं :
तुझमे राम मुझमे राम सबमे राम समाया रे-
सबसे कर लो प्रेम जगत में कोई नहीं पराया रे-
बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम-
एक बाग़ के फूल है हम एक ही माला के मोती-
जितने हैं संसार में तारे, सबमे एक ही है ज्योति-
एक ही शक्ति है कण-कण में, सबमे राम समाया रे...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दस्त का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| दो चम्मच सौंफ को लोहे के तवे में भून लेना है| और दो चम्मच सौंफ बिना भूने लें| दोनों को मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लें| उसमे चार चम्मच मिश्री का चूर्ण मिला लेना है| उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण रोगी को सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करायें| लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई युक्त भोजन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »