नानो आल्ले वेया केल्ला यो पाल आसो पाल आसो वाडा यो...गोंडी गीत-
ग्राम साड्राबोदेनार-ब्लाक बास्तानार-जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)से पागलू कोवासी -एक छोटी सी गोंडी गीत सुना रहे है:
नानो आल्ले वेया केल्ला यो पाल आसो पाल आसो वाडा यो-
लोन दुव्वाड़ मिन्दे यो तोग एय्तना मिन्दे यो पाल-
आसो पाल आसो वाडा यो|ये नानो केल्लाड़ा नानो पाल-
आसो पाल आसो वाडा योनानो विक्की रेखा कोयेला पाल-
आसो पाल आसो वाडा यो|एय नानो बेचो एदेये आता यो...
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTANAR CG GONDI PAGALU KAWASI SONG
सड़क, बिजली, आंगनवाड़ी के लिये वर्षो से आवेदन कर रहे है लेकिन सुनवाई नहीं होती...
बेंगलूर, जिला-बीजापुर, छत्तीसगढ़ से निवासी धनसिंह पटेल बता रहे हैं कि गाँव में सड़क की समस्या है, लोग खुद से मिट्टी का सड़क बनाकर चलते हैं, गाँव में आँगनवाड़ी नहीं है, निवासी कई साल से इसके लिये आवेदन कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि इस समस्या को सरकार तक पहुंचाकर गाँव में सुविधा कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7646820442.
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BIJAPUR CG PROBLEM RAMESH KUNJAM ROAD
हमारे गांव में बिजली की बहतु समस्या है, लोगों को अँधेरे में रहना पड़ रहा हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-गुमन, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से शुभम चन्द्राकर बता रहे हैं, उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या हैं, ट्रांसफार्मर कई दिन से खराब हो गया| वहां के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने गांव के सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें: JE@9584224303, सरपंच@9977273660, संपर्क@7471157512.
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BIJALI MP PROBLEM REWA SHUBHAM CHANDRAKAR
रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-जामगांव, डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलू सोडी बता रहे हैं उनके गांव के डोंगरी पारा में रोड का बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406705597, चिव@9407607100, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DONGARIPARA JAMAGANV MANGALU SODI PROBLEM ROAD
स्वास्थय स्वर: अनानाश के रस में मिश्री मिलाकर पीने से मूत्र कम में वृद्धि होती है...
ग्राम-रनोई, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य केदारनाथ पटेल औषधि बता रहे है |
अनानाश के रस में मिश्री मिलाकर पीने से मूत्र कम बनने वालो के लिए लाभ होता है और मूत्र की वृदि होती है | थोड़े से दही में भुनी हुई फिटकरी डालकर एक ही ग्लास में निगल जाये |इसके बाद ऊपर से मीठा दही खा लें| भोजन में बिना नमक के गेंहू की रोटी ,सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर खाएं कुछ दिन प्रयोग करने से मूत्र की सतह में अत्यंत लाभ होता है | जवाकार के साथ हम्लाक भस्म का सेवन करने से भी मूत्र की वृदि होती है |बरगद के जड़ की छाल पीस ठंडाई की भाति सेवन करे| यह प्रयोग सभी अपने घरों में कर सकते हैं| सम्पर्क नम्बर@9826040015.

