गाँव के जंगल से गिद्ध विलुप्त होने की कहानी...

ग्राम-मोदे, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बता रहे हैं कि उनके गाँव में पहले बहुत गिद्ध हुआ करते थे, अब गाँव में गिद्ध नहीं दिखते| पहले गाँव में यदि कोई जानवर मर जाए तो गिद्ध दिख जाया करते थे, उन्हें देख बच्चे भी बहुत आनंद लिया करते थे| अब गिद्ध विलुप्त हो गये हैं, कीटनाशकों के ज्यादा उपयोग से वे विलुप्त हो गये साथ-साथ कई जानवर भी विलुप्त हो गये| अब जंगलों में केवल भालू और बंदर ही दीखते हैं| हो सकता है शिकारियों के कारण जानवर जंगलों से विलुप्त हो रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @9479070321, 6268684544.

Posted on: Nov 11, 2021. Tags: CG CULTRAL STORY KANKER MANOJ KUMAR PATEL

हमारे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नही बना हैं, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मांझी मुचाकी बता रहे हैं की उनके गांव के कोटवार पारा में आंगनबाड़ी स्कूल खोलना था, लेकिन अभी तक नही खुला हैं, वहां 57 बच्चें है, आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@88159622152, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Nov 11, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG MANJHIRAM MUCHAKI SCHOOL

सीसी रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़

मंगल राम नाग ग्राम पंचायत छिंदावाड़ा, क्रमांक 03 ब्लाक-दरभा, जिला (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में 2 किलोमीटर तक रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में बोले थे परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद करे रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268361304, सीईओ@9406016762.

Posted on: Nov 11, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA MANGALRAM NAG PROBLEM ROAD SISI

गांव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...

गुड्डू राम मंडावी ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप होने से लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, PHE@07782222224, सरपंच@9301388735, संपर्क नंबर@9302474952.

Posted on: Nov 11, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GUDDURAM MANDAVI PROBLEM WATER

स्वास्थ स्वर: प्रमेह रोग का घरेलु उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल वनों औषधि द्वारा आंवला का औषधि प्रयोग बता रहे हैं, प्रमेह रोग आंवला, हरण,बहेणा, नागर मोथा, दारु, हल्दी इस सभी को समान मात्रा में लेकर सेवन करने से लाभ हो सकता है| 2. आंवला, गिलोई, नींम का छाल, प्रवल कि पत्ती को 50 ग्राम मात्रा में आधा लीटर पानी में 12 घण्टे भिगो कर उससे पकाये, जब एक कप बचे उसमे 2 चम्मच मधु मिलाकर दिन में 3 बार सेवन करने से प्रमेह रोग दुर हो सकता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Nov 11, 2021. Tags: CG HELTH KEDARNATH PTEL KORIYA

« View Newer Reports

View Older Reports »