आदिवासियों का पारंपरिक त्यौहार मुसियालामा-
चट्टी, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से अशोक आदिवासियों के एक त्यौहार के बारे में बता रहे हैं| मुसियालामा आदिवासियों का एक त्यौहार है| मुसियालामा एक तेलगू शब्द है| यह हर तीन साल में एक बार मनाया जाता है| जिसमे सभी शामिल होते हैं| गीत गाते है, और अपने त्यौहार को मनाते है|
Posted on: Jun 02, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH BHAN SAHU EAST GODAVARI FESTIVAL
हंदर मा कोरो कोरो दादा कोरो वासिलागे दादा...गोंडी शादी गीत-
चट्टी, चिंतूर मंडलम, जिला-इस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से सुंदर रमैया गोंडी भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं :
हंदर मा कोरो कोरो दादा कोरो वासिलागे दादा-
काले यांदेर वाडा दादा तरमा कोरो कोरो दादा-
हंदर मा कोरो कोरो दादा कोरो वासिलागे दादा-
काले यांदेर वाडा दादा तरमा कोरो कोरो दादा...
Posted on: Jun 02, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH BHAN SAHU EAST GODAVARI SONG
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम का तेल 50 ग्राम, कच्ची पिसी फिटकरी और पिसा सुहागा 30 ग्राम लें| फिटकिरी और सुहागा को तेल में डालकर अच्छे से मिला लें| मल करने के बाद अच्छे से साफ़ कर, मल के द्वार या गूदा पर लगायें| इसका उपयोग सुबह शाम करें| दवा का उपयोग करते समय कब्ज से बचें| मिर्च, मसाला युक्त भोजन का सेवन न करे| तजा एवं सुपाच्य भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पत्थर चट्टा 100 ग्राम लें, और पानी में मिलाकर पीस लें| उसके बाद सुबह-शाम एक-एक गिलास खाली पेट सेवन करें | लाभ हो सकता है| पानी का ज्यादा सेवन करें|| दूसरा कुल्थी की दाल 100 ग्राम रात को भिगोकर रख दें| सुबह चबाकर खायें और उसके पानी को पियें| तीसरा कुल्थी की 100 ग्राम दाल को एक लीटर पानी में उबालें| जब वह एक गिलास रह जाये तो छानकर पी सकते हैं| दाल को खा सकते हैं| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग न करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
योजना के तहत कुआ खुदाया था, अभी तक उसे बनाने का मटेरियल नहीं दिया गया...मदद की अपील-
ग्राम-छोटा गुंटिया, विकासखण्ड-खुटपानी, जिला-वेस्ट सिंहभूम (झारखण्ड) से बुम्बी कन्डेब्रू बता रहे हैं| उन्होंने मनरेगा के तहत एक कुआ खुदाया था| खुदाई का काम पूरा हो चुका है| लेकिन अभी तक उसे बनाने का मटेरियल नहीं दिया गया है| उन्होंने उस संबंध में अधिकरियों के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| BDO@9431767392, मुखिया@5701159556, सचिव@9931259399. संपर्क नंबर@7366921670.
