हम लोग बंगाल से हैं लॉकडाउन में रायपुर में फंसे है खाने की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...
रूपचंद्र गोराई और मानिक गोराई बता रहे है कि वे लोग ग्राम भिलाईपूरी जिला पूर्वी पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले है वे लोग लॉकडाउन के कारण उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर छत्तीसगढ़ में फंसे है उनके पास खाने को राशन नहीं है | उनके पास पैसे भी नहीं है | किराया के रूम में रहते है रूम मालिक भी किराया के लिए परेशान करते है | काम बंद है | 15-20 लोग है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@ 8109126424. (166447)
Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAIPUR CG ROOPCHAND GORAI SONG VICTIMS REGISTER
दूसरे राज्य से मजदूरों को गाँव में लाकर कोरंटाइन में रखने से नाराज ग्रामवासी ने किया विरोध...
ग्राम-देवरी, ब्लॉक प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे हैं उनके गाँव में दूसरे जगह से मजदूरों का लाकर कोरंटाइन में रखा गया है, जिससे गाँव के लोगो के कोरोना के फैलने का डर बना है, ऐसे ही बस्तई गाँव में भी लोगो को रखा गया है, उनका कहना है लोगो को उनके गाँव में न रखा जाये इससे वहां भी इस संक्रमण के फैलने का खतरा है| संपर्क नंबर@7723072470. (166434)
Posted on: May 06, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में घर में खाने के लिये नहीं है, हम परेशान हैं, कृपया मदद करें-
सुर्यवंसी मडा, राऊ रोड, ग्राम पंचायत-आस्टापुर फाटा, पुणे (महाराष्ट्र) से रत्नमाला गायकवाड बता रही है कि वे अपने परिवार के साथ रहती हैं, नांदेड़ की रहने वाली हैं, उनके परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण कहीं जा नहीं पा रहे हैं, उनके पास राशन नहीं है, उन्होंने इस तकलीफ के समय में मदद के लिये निवेदन किया था लेकिन उन्हें मदद नहीं मिल पायी है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर: रत्नमाला@7720953193, यश गायकवाड़@7666909779. (166469)
Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE RATNAMALA GAYAKWAD SONG VICTIMS REGISTER
मुखिया की जानकारी के बिना बाहरी मजदूरों को कोरंटाईन में रखा गया, बढ़ा कोरोना का खतरा...
ग्राम, पोस्ट-जजावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे है कि जिले में राहतकार शिविर में झारखण्ड के 106 मजदूरों को कोरंटाईन में रखा गया था, जिसमे कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद उन्हें वहां से दूसरे जगह ले जाया गया, उनका कहना है, जिले के कलेक्टर महोदय ने गाँव के मुखिया के जानकारी के बिना लोगो को वहां रखा था, उन लोगो को वहां रखने के कारन जजावल में भी कोरोना का संकट आ चुका है, यदि किसी गाँव में सरकार मजदूरो को रखती है तो मजदूर मनमानी घुमते हैं, सरकार उनको नियंत्रित नहीं रख पाती है, जिससे गाँव में कोरोना फैल जाता है, उन्हें बताया गया था सुरक्षा के लिये गार्ड रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं किया गया है, जिसके कारण वहां कोरोना फैलने का खतरा है, संपर्क नंबर@9669383380. (166401)
Posted on: May 05, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में राशन की समस्या है, हेल्पलाइन में कॉल किये थे मदद नहीं मिली है, कृपया मदद करें-
सांई सत्यम, खाण्डवे नगर, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से शेषराज यादव बता रहे हैं वे परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 7 सदस्य हैं, काम बंद होने से दिक्कत हो रही है, घर में राशन नहीं है, उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी थी लेकिन मदद नहीं मिली है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9125158632. (166449)

