हमारा राशन कार्ड नहीं बना है, जिससे योजनओं का लाभ नहीं मिल पाता...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-भेजा, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ बता रहे हैं, उनका राशनकार्ड नही बना है| जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाता है| दिक्कत होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना है, सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सचिव@7848021198, CEO@8889256366, संपर्क नंबर@7646980301.
Posted on: Dec 14, 2021. Tags: BASTANAR CG PROBLEM RATION CARD VISHWANATH
राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-अनापुरे, जिला-बीजापुर पनारा पारा, (छत्तीसगढ़) से मोनिका साथ में अमरबती ताती बता रही है की 3 परिवार है, उनका राशनकार्ड नही बना है, मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहें है, 3 साल पहले कलेक्टर को आवेदन दियें है लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : संपर्क@9424209973, नगर पालिका अध्यक्ष@6260714410.
Posted on: Dec 14, 2021. Tags: AMRAWTI BIJAPUR CG PDS PROBLEM
सुना हो रामचन्द्र बना ला चलाएं...डोमकच गीत-
ग्राम पंचायत कोट्या, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसग़ढ) से मेवालाल देवांगन एक गाना सुना रहें है :
सुना हो रामचन्द्र बना ला चलाएं-
माया कर एक करें दुरा भंगाये-
राम जी ला पूछें रवाना करें भोरे-
येही करन हवे धनुषा कहें टोरे-
सुना हो रामचन्द्र बना ला चलाएं...
Posted on: Dec 13, 2021. Tags: CG DOMKACH SONG MEWALAL DEWANGAN SURJPUR
पेड़ काटने से जानवरों और पक्षियों के आवास को नष्ट होता है...
अनुज कुमार पोयाम, ग्राम पंचायत-बड़े काकलूर (गायतापारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में पूरा जंगल का पेड़ पौधा कटाई कर रहे हैं| पेड़ काटने से जानवरों और पक्षियों के आवास को नष्ट होता है| पेड़ काटने से बहुत नुकशान होता है| माना करने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479019041.
Posted on: Dec 13, 2021. Tags: ANUJ POYAM BADE BASTANAR BASTAR CG KAKLUR PROBLEM
स्वास्थ्य स्वर: सिर दर्द का घरेलु उपचार-
ग्राम पंचायत-बड़े काकलुर, (गायतापारा) विकास खंड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शुकलू राम पोयाम सिर दर्द का घरेलु उपचार बता रहे हैं आधा सिर दर्द के ,नींबू की पत्ती को खुट-फ़ीस कर उसके रस निकल ले जिस तरफ दर्द है| उसके दुसरे तरफ नाक में नींबू की रस दो बूंद डाले और अन्दर खीचने से आराम मिलता है, ये प्रयोग एक सप्ताह तक करने से सिर दर्द में लाभ मिल सकता है| ये प्रयोग सूर्य निकलने से पहले करें| परहेज- मिर्च, मसाला, तेल वाला भोजन का प्रयोग न करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587164872.
