प्रभु के संगती ले चलो...गीत-

सीजीनेट श्रोता सुषमा कुमारी झारखण्ड से एक गीत सुना रही हैं, “प्रभु के संगती ले चलो”| अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: SONG

बासुरी की धुन...

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बासुरी की धुन के माध्यम से भजन सुना रहे हैं’’ | अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: SONG

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे जनरल नॉलेज के बारे में जानकारी दे रही हैं:
सबसे बड़ा गुफा मंदिर, एलोरा-
सबसे बड़ा रेगिस्तान,राजस्थान-
सबसे बड़ा डेल्टा ,सुंदरवन...(AR)

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: SONG

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के डर से घर छोड़कर भागे हैं, यहाँ मजदूरी करके जीवन चला रहे हैं...

ग्राम कुतुल, ब्लॉक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुकदेव वड़दा बता रहें है पिता का नाम महरूराम वडदा, माता का नाम राजे बाई, वे 2005 में नारायणपुर आये और यही बस गये। यहाँ आने के वजह से गाँव में पिताजी को नक्सली लोग मारने वाले थे इसलिए डर करण भाग कर आ गये और यहां आकर घर बनाने के लिए जमीन खरीद लिए हैं और परिवार के 6 सदस्यों के साथ मजदूरी करके जीवन गुजार रहे हैं| सुकदेव वडदा एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं| जबकि ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की कोई भी दैनिक रोजगार मिल जाए जिससे अपना परिवार का पालन पोषण कर करें| सम्पर्क नम्बर@9977741285. (181530)

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गाँव छोड़कर भागे अभी बीजापुर में हैं, यहाँ नही मिल रही है कोई

ग्राम पंचायत-गुमारा, ब्लाक-नेमेड, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सन्नु लेखन जी बता रहें है 4 परिवार है अपने गांव में रहने की कोशिश किए लेकिन पुलिस वाले ने नक्सली है करके आरोप लगाते थे SP ने बोला नौकरी मिलेगा करके उनको सलाह दिए लेकिन उनको अभी तक नौकरी नहीं मिली| दोबारा अपने गांव में जाने से उन्हें मार देंगे और उन लोग मारने की कोशिश कर रहे हैं| उनके बड़े भैया ने उन्हें बताते हैं उन्हें गांव जाने से खतरा है इसलिए उन्होंने नक्सलियों के डर से अपने गांव छोड़कर वर्तमान में बीजापुर जेलवाडा में रहना पड़ रहा है और रहकर मजदूरी करके जीवन यापन कर रहें है| सम्पर्क नम्बर@9890681031. (183975)

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: BUJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »