impact : कई बार आवेदन करने के बाद भी लागत का पैसा नहीं मिल रहा था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पैसा मिल गया..
ग्राम-धिरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से प्रदीप कुमार बता रहे है, उन्होंने अपने लागत से शौचालय बनवाया था| जिसका पैसा नहीं मिल पा रहा था| इस सन्दर्भ में सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन दिये, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने तीन महीना पहले अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद अब पैसा मिल गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो चुकी है | प्रदीप कुमार@6264510518.
Posted on: Mar 29, 2019. Tags: BALAGHAT IMPACT STORY MP PRADIP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
4 से 5 अप्रैल 2019 को भोरमदेव में एक भव्य महोत्सव होने जा रहा है, शामिल होकर आनंद उठा सकते हैं...
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू ऐतिहासिक स्थल भोरम देव के बारे में बता रहे हैं| भोरम देव मंदिर की बनावट खजुराहो तथा कोणार्क के मंदिर के समान है जिसके कारण लोग उस मंदिर को ‘छत्तीसगढ का खजुराहो’ भी कहते हैं। वह मंदिर एक एतिहासिक मंदिर है। मंदिर को 11वीं शताब्दी में नागवंशी राजा देवराय ने बनवाया था। जहां पर 4 से 5 अप्रैल 2019 को एक भव्य महोत्सव होने जा रहा है| वहां पर शिव जी की प्रतिमा और तालाब बना है | सुनने वाले सभी साथी वहां जाकर उस ऐतिहासिक और मनोरंजक स्थल का लुत्फ़ उठा सकते है |
Posted on: Mar 28, 2019. Tags: AMIT SAHU CG KABIRDHAM SONG STORY VICTIMS REGISTER
साहस और धैर्य से परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है...कहानी-
एक किसान रात के समय अपनी भैंस को लेकर कहीं जा रहा था| भैंस को उसने हाल ही में खरीदा था| चलते-चलते उसे रास्ते में एक साधू मिला| साधू के हांथ में डंडा था | उसने कहा ये भैंस मेरी है, मुझे दे दो| किसान ने कहा अगर तुम मुझे अपना डंडा दे दो तो मै घर चला जाऊंगा| क्योंकि तुमने मेरी जिंदगी भर की कमाई छीन ली है| साधू ने किसान को डंडा दे दिया| फिर किसान ने डंडे की सहायता से अपनी गाय वापस ले ली| इस कहानी से सीख मिलती है | साहस और धैर्य से हम परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं|
Posted on: Mar 27, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY UP VICTIMS REGISTER
जो हमारा भला करे उसे नुकसान नहीं पहुंचना चाहिये...मगर और बिच्छू की कहानी-
एक मगर और एक बिच्छू दोनों गहरे मित्र थे| दोनों नदी के किनारे रहा करते थे| एक बार नदी में बाढ़ आ गया| मगर ने बिच्छू से कहा तुम मेरी पीठ पर बैठ जाना, मै तेज धार पार कर लुंगा| बिच्छू ने वैसा ही किया| जब दोनों तेज धार में थे| बिच्छू मगर के पीठ पर डंक मारने लगा| मगर ने कहा तुम मेरे मित्र हो, तुम्हे मुझे डंक नहीं मारना चाहिये| बिच्छू ने कहा ये मेरा स्वभाव है| ऐसा सुनते ही मगर ने पानी में गहरा गोता लगाया| जिससे बिच्छू पानी की धार में गिरकर मर गया| बिच्छू को उसके कर्मो का फल मिल गया| इस तरह कहानी से सीख मिलती है| जो हमारा भला करे उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिये|
Posted on: Mar 26, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY UP VICTIMS REGISTER
एक दूसरे का मदद करने से जीवन सरल हो जाता है...कहानी-
गंगा किनारे एक अंधा और एक गूंगा रहते थे| एक देख नहीं सकता था| दूसरा बोल नहीं सकता था| दोनों एक दूसरे की मदद कर साथ जीवन व्यतीत करते थे| गूंगा अंधे को राह दिखता था| अंधा द्वार-द्वार पर आवाज लगाकर भीख मांगता था| इस तरह से दोनों झोली लेकर भीख मांगते थे| लोग उनको भिक्षा देते थे | दोनों का घर नहीं था| वे प्रसाद खाकर मंदिर में ही पड़े रहते थे| साथ ही वे मंदिर की साफ़ सफाई भी कर लेते थे| इस तरह से उनका जीवन गुजर रहा था| उनकी बेबसी ने उन्हें संत बना दिया|
