बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

सीजीनेट श्रोता आयुष कुमार जो छत्तीसगढ़ से हैं, जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: AYUSH KUMAR CG EDUCATION

मैंने राशनकार्ड के लिए आवेदन किया, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नही दे रहे है, कृपया मदद करें...

पनारा पारा शिविर जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) पदमा बता रही है कि उन्हें हिंसा के भय से गाँव छोड़ना पड़ा अभी वह बीजापुर में रहती हैं| वे रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं| उनका राशनकार्ड नहीं बना है, इसके लिए उन्होंने 3 साल पहले कलेक्टर से शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9098147033, नगर पालिका माझी@6260414371, अध्यक्ष@6260714410.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: BIJAPUR CG PADMA RATION CARD PROBLEM

बवासीर के कारण मल द्वार मे होने वाली खुजली को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मल द्वार मे खुजली होने पर घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जानने के लिये संदेश सुने| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNAH PATEL KORIYA

मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, आवेदन देने पर भी कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ऐलमिडी, जिला-बीजापुर जेलवाड़ा, ब्लाँक-उसुर, (छत्तीसगढ़) से कान्ता पुनेम पति स्व: संतोष पुनेम जी बता रही हैं कि उनके पति की मत्यु 2019 में हुई हैं और उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रही है उसके लिये उन्होंने नगर पालिका में विधवा पेंशन के लिए आवेदन भर चुकी हैं पर उनको अभी तक विधवा पेंशन नही मिल रहा हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें : नगर पालिका @6260414371, अध्यक्ष@6260714410, सम्पर्क नम्बर@7646954161.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: BIJAPUR CG VIDHWA PENSHAN PROBLEM

हमारे मोहल्ले का हैंडपंप खराब है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम+पोस्ट-खजुहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुशवाहा जी बता रहें हैं कि उनके मोहल्लें का हैंडपंप खराब हो गया है, पानी के लिए बहुत समस्या होती है. उन्होंने इसके लिए हेल्पलाइन में 3 फरवरी 2021 में शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि दिए गए अधिकारियों के नंबरों पर बात करके हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें : संपर्क@ 7024467792, कलेक्टर@07661162435, कमिश्नर@24188807662, रीवा संसद@9013869229, विधायक@9425185577.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: HANDPAMP PROBLEM MP REWA VIJAY KUMAR KUSHWAHA

« View Newer Reports

View Older Reports »