गीत गा रहे हैं आज हम रागिनी को ढूँढ़ते हुए...प्रेरणा गीत
ग्राम-बनियाबन, पंचायत-झुलाड़ीहा, प्रखंड-हंटरगंज, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
आ गये यहाँ जवा कदम जवा कदम मंजिलो को ढूँढ़ते हुए-
गीत गा रहे है आज हम रागिनी को ढूँढ़ते हुए-
दो दिलो में ये उमंग है ये जहाँ नया बसायेंगे-
आ गये यहाँ जवा कदम जवा कदम-
जिन्दगी को तोड़े आज से दोस्त हम नये बनायेंगे-
फूल दो नये खिलाएंगे ताजगी को ढूँढ़ते हुए-
आ गये यहाँ जवा कदम जवा कदम...
Posted on: Oct 19, 2016. Tags: RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
स्कूली पैरा शिक्षक कई महीनों से हड़ताल पर, शिक्षा पर बुरा असर, कृपया अधिकारी को फोन करें...
ग्राम-बचरा, पोस्ट हथवा, थाना-कटकनसांडी, जिला-हजारीबाग (झारखण्ड) से कामेश्वर कुमार राणा के द्वारा स्कूली पैरा शिक्षक के कई महीनों से पूरे जिले में हड़ताल पर बैठे होने तथा छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर बुरा असर पड़ने की समस्या बता रहे है | वे कह रहे हैं कि गरीब अपने बच्चों को निजी स्कूल भी नहीं पढ़ा सकते और अगर यह हड़ताल और लंबी चली तो कई विद्यार्थियों का साल बिलकुल पढ़ाई न होने के कारण खराब हो जाएगा अत: इस समस्या समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे है | जिला शिक्षा अधीक्षक शिवेंद्र जी का मोबाइल नम्बर 09431831528 और जिला उपायुक्त रवि शुक्ला जी का मोबाइल नम्बर 07762936444, कृपया उन्हें फोन करें । राणा@9630095766
Posted on: Oct 19, 2016. Tags: KAMESHWAR KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER
तू तो नौजवान है इस जगत की शान है...देशभक्ति गीत
जिला-मजफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार नौजवानों को समर्पित एक गीत गा रहे है:
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ल लला ल ला लला ल लला लला लला-
तू तो नौ जवान है इस जगत की शान है तेरे दम पे बना देश यह महान है-
पाट तो जमीन पर नफरतों की खाइयाँ दूर हो समाज की सारी
वह बुराइयाँ हौसलों से तेरी सारी विश्व को गुमान है
तू तो नौ जवान है तू तो नौ जवान है-
Posted on: Oct 18, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 18th Oct 2016 -
बसना में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी पकड़ाया – जमीन के अंदर से बार- बार बुला रही थी माँ और फिर हुआ चमत्कार – छतीसगढ़ के लोग प्रधानमन्त्री की बात सुनने को लालायित :रमनसिंह – भ्रष्टचार नौनिहालों का निवाला तक खा रहा है, आखिर यह कैसी चौकीदारी है प्रधानमन्त्री जी?-
Posted on: Oct 18, 2016. Tags: CHANDAN KUMAR DHURWEY NEWS
ऊँचा-नीचा पहाड़-पर्वत नदी-नाला, हाय हमर छोटा नागपुर...पर्यावरण गीत
ग्राम-बचरा, थाना-कटकनसांडी, जिला-हजारीबाग (झारखण्ड) से कामेश्वर कुमार राणा प्रकृति पर आधारित एक गीत सुना रहें है:
ऊँचा-नीचा पहाड़-पर्वत नदी-नाला-
हाय हमर छोटा नागपुर-
चह केला चिरईया रे, फुद केला हिरनिया रे-
लागे सुहावन दया रे-
ऊँचा-नीचा पहाड़-पर्वत नदी-नाला-
हाय हमर छोटा नागपुर...
