प्रधानमंत्री आवास और स्वच्छता अभियान योजना का लाभ नहीं मिला है...कृपया मदद करें-

ग्राम-खैराही, पंचायत-असमहा, विकासखंड-लौड़ी, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से जग प्रसाद, सीताराम और लाल सिंह बता रहे हैं| सन 2014-15 से प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय की योजना का लाभ आज तक नहीं मिला है| हमारे साथ इस गाँव के कई परिवार है, जो इन योजाओं का लाभ नहीं ले पाये हैं| इस पर सरपंच, सचिव या कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से आपील है कि हमको शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर@07682241500, CEO@07687251251. साधू सिंह@8719095669.

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CHHATARPUR MP PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

रही रही मदन सतावे ना...गीत-

ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव नागपंचमी के अवसर पर एक गीत सुना रहे हैं :
सावन मास नींद नहीं आवे-
रही रही मदन सतावे ना-
जब-जब कारी गिरे बदरिया-
सिहरे ना जुक बदन सवारिया-
मनवा मोर बड़ा भरमावे-
रही रही मदन सतावे ना...

Posted on: Aug 05, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR

स्वास्थ्य स्वर : चेहरे पर होने वाले दाग, धब्बे को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय चेहरे पर होने वाले दाग, धब्बे को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| चने की दाल को कच्चे दूध में डाल दें, और शाम तक रहने दें| रात को उस दाल को लेकर पीस लें| उसमे अवास्यकतानुसार हल्दी पाउडर और नीबू रस मिला लेना है| उसके बाद लेप बनाकर चेहरे पर लगाना है| 15-20 मिनट बाद पानी से साफ कर लेना है| लगातार 1 हप्ते प्रयोग करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Aug 04, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDR SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का निराकरण हो गया...

ग्राम पंचायत-कडिया, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गांव के लोग रोजगार सहायक के रवैया से परेशान थे| रोजगार सहायक द्वारा फर्जी बिल लगाकर पैसा आहरण कर लिया गया था| जिसकी शिकायत उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत में किया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में अप्रैल 2018 में रिकॉर्ड किया था| जिसके 4 माह बाद उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@6265437930.

Posted on: Aug 03, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER VINAY KUMAR GUPTA

सबसे सुंदर सबसे अच्छी ऐसी ही है मेरी माँ...कविता-

ग्राम देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
सबसे सुंदर सबसे अच्छी ऐसी ही है मेरी माँ-
जब मै हँसता वह भी हँस जाती-
जब मै रोता दिल बहलाती-
जब मैं लड़ता मुझको समझाती-
जब मैं भटकता राह दिखलाती-
स्कूल के लिए मुझे उठाती-
आडर की मेरी फाइल बनवाती...

Posted on: Aug 03, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »