सहकार रेडियो : बाल चौपाल (पेड़ की कृतज्ञता)

बाल चौपाल में सुनिए कहानी पेड़ की कृतज्ञता| इसे लिखा है रूपा गुप्ता ने| स्वर दिया है जयपुर राजस्थान से साथी सुनीता ने और इसे प्रकाशित किया है चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट ने| इस कार्यक्रम को 08050068000 डायल करके सीजीनेट स्वर में भी सुन सकते है |

Posted on: Sep 19, 2021. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO

है अगर तुझमे हिम्मत...कविता-

जिला-भोपाल (मध्यप्रदेश) से सुनील सेन कविता सुना रहे हैं:
है अगर तुझमे हिम्मत-
तो करता कोशिश जा-
गिरना हैं सम्भलना है-
तू चलता लेकिन जा-
जो मंजिल आसान नही-
जो तुझको ऐसी मिल जाए...

Posted on: Sep 18, 2021. Tags: BHOPAL MP POEM SUNIL SEN

दरख्वास्त किये 2 साल से ज्यादा हो गए लेकिन आज तक वृद्ध पेंशन नहीं मिला, मदद करें...

पेद्दापारा, ग्राम पंचायत-किलेपाल 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से रामा पोयामी बता रहे हैं कि इनकी उम्र 60 साल से ज्यादा हो जाने के बावजूद इन्हें वृद्ध पेंशन नहीं मिल रहा है। सरपंच से दरख्वास्त किये दो साल हो चुके हैं केन आज तक पैसा नहीं मिल है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर इन्हें पेंशन दिलाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ पीड़ित व्यक्ति-7803869237, CEO-9406016762.

Posted on: Sep 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KILEPAL PENSION PROBLEM RAMA POYAMI

परम्परा और त्यौहार मान्यताओं पर आधारित पर चर्चा...

ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर(छतीसगढ़) से बूटलूराम कुरामी बता रहे है कि अमावस्या में गुडी में जाकर खट्टा भाजी को देवी में चढ़ाया जाता है पूजा करे बगर नही खाया जाता है, पूर्व से चलते आ रहा है,अगर खाया जाये तो सांप काट सकती है, त्यौहार बस्तर में बरसात के सीजन में नई फसल तैयार होने पर एक खास त्योहार मनाया जाता है, इसे ‘नवा खानी’ कहते हैं। संपर्क@6264410275.

Posted on: Sep 17, 2021. Tags: BADEKILEPAL BASTANAR BASTAR BUTLURAM KURAMI CG TRADITIONL FESTIVAL

बड़ी मुश्किल से नाला पार करके स्कूल जाना पड़ता था, 4-5 बच्चों ने स्वयं मिलकर पुलिया का निर्माण किया...

कमलूपारा, ग्राम पंचयत- किलेपाल 1, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से सामू बता रहे हैं कि उनके गांव के बच्चों को नाला पार कर के मुख्य मार्ग से स्कूल जाना पड़ता था। वे दो साल पहले पढ़ाई कर रहे थे तब उन्हें काफी मुश्किल से नाला पार करते थे। उसके बाद 4-5 स्कूल के बच्चों ने स्वयं ही मिलकर रेती, ईंट, सिमेन्ट, इत्यादि ला कर पुल का निर्माण किया। उसके बाद उन्हें माता पिता का भी सहयोग मिला। वहीं से उनकी पढ़ाई छूट गई। संपर्क नंबर@ सरपंच-6268603669, संपर्क-6268973790, CEO-9406016762.

Posted on: Sep 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BRIDGE CG KAMLUPARA KILEPAL PUL PULIYA SAAMU

« View Newer Reports

View Older Reports »