कोरोना लक्षण से बचने का उपाए...

जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से जी एस उपकारनी सामिति के कार्यकर्ता ओमकार सिह आज हमारे श्रोताओं को बता रहे हैं जैसा कि आप सभी जानते है कोविड 19 यनी कोरोना संक्रमण हमारे देश में फैल रहा है जिसे डब्ल्यू एचों ने महामारी का नाम दिया है इनके संस्था में जिला अनुपपुर के अंतर्गत नमस्ते अभियान के तहत 5 बिन्दुओ पर कार्य कर रही है (1) हाथ जोड़कर अभिवादन करें न की हाथ मिलाकर (2) घर पर ही रहें लॉकडाउन का पालन करे यदि किसी कारण बहार जाना पड़े तो मास्क लगाकर जाएँ वापस आने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं तथा स्वक्षता का पालन करें (3) सामाजिक दूरी अर्थात शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (4) मास्क वितरण इनके संस्था के द्वारा ग्रामीण छेत्रों में जरूरत मंदों को 1000 निशुल्क मास्क वितरण किये गए (5) आरोग्य सेतु ऐप 285 लोंगो के मोबाईल पर डाऊनलोड कराकर कोरोना से कैसे बचें कि जानकारी दी गई वैसे इनके यहां जिला कलेक्टर जी का मार्गदर्शन मिला है और पूरा मार्गदर्शन एवं अम्ला निष्ठा के साथ लगकर इस संक्रमण से अनुपपुर को मुक्त करने का प्रायश्चित प्रयास कर रहा है:सम्पर्क नंबर @ 9826946642 CS

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: ANUPPUR MP KORONA STORY OMKAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दर्द निवारक नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दर्द निवारक नुस्खा बता रहे हैं, शरीर में दर्द होने पर मुनगा की फली को सब्जी बनाकर सेवन करें, इससे दर्द में लाभ हो सकता है, खटाई का उपयोग न करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

घर में 2 माह का बच्चा है, खाने के लिए कुछ नहीं है... मदद की अपील-

कालीचरण हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि गौरीघाट रोड, हलवाही वाताह, गली नंबर 2 जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) के निवासी धीरेन्द्र सिंह चौहान उनके पत्नी और एक छोटा बच्चा है इनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है डेढ़ 2 माह का बच्चा है जिसे दूध पिलाने का पैसा नहीं है न खाने के लिए राशन लॉकडाउन के कारण कहीं से कुछ कर नही पाए बहुत परेशान हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते है कि सम्बन्धित अधिकारियो से बात करके इनकी खाने-पीने कि व्यवस्था करवाया जाये: संपर्क नंबर @9407529824 कलेक्टर साहब @6260920811 SDM साहब @7099954104 (170895) CS

Posted on: Jul 08, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DHIRENDR SINGH CHAUHAN JABALPUR MP KALICHARAN SONG VICTIMS REGISTER

स्वस्थ्य स्वर-दाद खुजली का घरेलु उपचार बता रहें है...

ग्राम सारंगपुर पोस्ट तातापानी, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बैध नंदलाल सिंह दाद खाज खुजली का घरेलु नुष्का बता रहें है, नीम के पत्ते को उबालकर शरीर के उपर जिस जगह पर दाद या खुजली हो उस जगह पर लगा ले, दो तीन घंटे बाद साफ पानी से नाहा ले दूसरा नुष्का धतुरा के फल को सरसों के तेल में गरम करके नहाने के बाद लगा ले,दो तीन इस बीमारी नष्ट कर देते है| संपर्क न.@7999161015

Posted on: Jul 08, 2020. Tags: BALRAMPUR CG JILA NANDLAL SINGH SONG SWAR SWASTYA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, मुनगा के पत्ते को लेकर उसकी छोटी छोटी गोली बना लें, उसके बाद सुबह शाम पानी के साथ चबाकर सेवन करें, ये भोजन करने के बाद करना है, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »