स्वास्थ्य स्वर : दस्त रोकने का घरेलु नुस्खा...
प्रयाग-विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी दस्त रोकने के घरेलू उपचार बता रहे हैं आधा चम्मच हल्दी, खाने की चूना दो चांवल के दाने के बराबर लें, उसके बाद दोनों को साफ़ करके फेंट लेवें और छोटी-छोटी गोली बनाकर सुरक्षित रख लेना है। दो-दो गोली गुनगुने पानी के साथ सेवन करें, उसके बाद कुछ सेवन न करें, लाभ न होने पर एक घंटे के अंतराल में दोबारा 2 गोली सेवन करें, यदि रुक गया तो उपयोग न करें। खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, नशे का सेवन न करें, मैदा, शक्कर, नमक कम उपयोग करें, दाल चांवल की खिचड़ी नमक डालकर उपयोग करें, तरल पेय पदार्थों का लगातार सेवन कर सकते हैं इससे शरीर में पानी की आपूर्ति पूरी हो जाती है : एच डी गाँधी@911106399.
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, दारू हल्दी को छोटे-छोटे टुकड़े कर पीसकर इसे 1 लीटर पानी में उबलना है जब पानी एक चौथाई बच जाये तब उतारकर सुरक्षित रख लें, एक-एक कप पानी दिन में तीन बार प्रयोग करने से लाभ हो सकता है, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, मैदा, शक़्कर, नमक का सेवन कम से कम करें। अधिक जानकारी के लिए दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
गाय पालन को प्रोत्साहन के साथ स्वावलंबी बनने के अवशर देती है श्रेष्ठ देशी गौ अनुसंधान...
श्रेष्ठ देशी गौ अनुसंधान केंद्र अमलेश्वर रायपुर (छत्तीसगढ़) से एस पी साहू बता रहे हैं उनकी संस्थान किसानो से देशी गौ मूत्र 25 रुपये प्रति लीटर पर खरीदती है, दवा और खाद बनाने का प्रशिक्षण देती है, हर किसान को एक एकड़ के लिये दवा मुफ़्त में देती है, जिससे वे इसे सीखे और इस तरीके को अपनायें और वे गायें जो दूध नहीं देती हैं उन्हें भी पाला जाये, इसके अलावा वे कई उत्पाद बनाते हैं, लोगो को स्वावलंबी बनाने के लिये अवशर देते हैं| एस पी साहू@9203307758.
Posted on: Feb 04, 2020. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
जैविक खेती करते हैं और अपने उपज का मूल्य खुद तय करते हैं...
रायपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश सिंह ठाकुर बता रहे हैं वे तेंदुआ गाँव के निवासी हैं वे जैविक खेती करते हैं, 2016 से ये काम को कर रहे हैं, इससे पूर्व वे राशयानिक खेती करते थे, लेकिन आज वे जैविक खेती कर के खुश हैं और सभी को संदेश दे रहे हैं कि सभी इस खेती को अपनायें और देशी खेती कर अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखें| रोगों से बचे, अभी वे अपने खेती में पपीता, केला, गोभी, बंधी, मिर्ची लगाये हुये हैं, वे सब्जियों को खेत के पास से ही बेचते हैं, बाजार नहीं ले जाते और अपने उपज की कीमत खुद तय करते हैं, बाजार की कीमत से संबंध नहीं रखते| सुरेश सिंह ठाकुर@9425211394.
Posted on: Feb 04, 2020. Tags: AGRICULTURE CG HD GANSHI RAIPUR STORY
वतन वालो वतन न बेच देना...गीत-
ग्राम पंचायत-कोरेंडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम एक गीत सुना रही हैं:
वतन वालो वतन न बेच देना-
शहीदों ने जान दिया वतन के वास्ते-
वतन वालो वतन न बेच देना-
दोस्तों-साथियों हम चले देश चले-
अपना दिल अपना जान ताकि जीता रहे हिन्दू सिता-
दोस्तों से मिलो, दोस्तों की तरह...
