कुछ घर में बिजली नहीं है पर बिल आ रहा, और बाकी घरों में महीनों बाद बड़ा बिल आता है...

ग्राम-मडीगढ़ा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुनियारो बाई बता रही उनके घर में बिजली कनेक्शन नहीं है लेकिन बिल आ रहे है. बाकी के घर जब बिजली लगाया गया था तब बोला गया था पैसे नहीं लगेंगे लेकिन अब बिल हजारो रूपये आते है, हम गरीब इतना बिल कैसे भरे. बिल देने वाला किसी को दे जाता है और बाद में वह साल भर छ: माह बाद देता है तो वह बहुत ज्यादा रकम हो जाती है हजारों रूपये हो जाते है अभी 12,000 रूपये का बिल आया है कहाँ से भरे? महीने के महीने क्यों नहीं देते है कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करें: J.E विद्युत मंडल सूरजपुर@9617961300, सचिव@9009124934.
ग्रामीण@9826786134.

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: सराई के फूल से बीमारियों के उपचार...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-चिनरा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से बाबूलाल नेटी गाँव के कुछ वरिष्ठ जनों से बात कर रहे है जिसमें गाँव के रामभगत उनको बता रहे है कि यहाँ पर कई प्रकार के फ़ल, फूल एवं प्राकृतिक चीजें मिलती है जैसे सराई, साजा, ढेहल्वा, महुआ आदि. उनमे से सराई के बारे में जानकारी दे रहे है जिसको खाने से अनेक प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है. सराई के फूल को उबालकर खाने से पेचिस की समस्या से पीड़ित व्यक्ति ठीक हो जाता है, या फिर कच्चे फूल को पीसकर पानी के साथ पीने से भी वह ठीक हो जाते है.

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

90 वर्षो बाद भी जमीन का मालिकाना हक़ नही मिला है, पट्टे के लिए दर-दर भटक रही हूँ...

ग्राम-बगढा, गेलिया झिरिया, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से वासु देवी पति शिवजनक बता रही है, 90 वर्षो से राजस्व जमीन पर काबिज़ है. जिसका पट्टा नहीं दिया जा रहा है. कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट चुके है, परन्तु कोई नहीं सुन रहा है, ग़रीब अनपढ़ होने के कारण अभी तक कागज़ नहीं बनवाएं थे लेकिन अभी पिछले 2-3 सालो से तहसीलदार के यहाँ आवेदन दे रहे है, दरी पारा में 4 एकड़ से ज्यादा है जमीन अभी मात्र ऋण पुस्तिका है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: तहसीलदार@9424249131, सरपंच@8461005489, सचिव@
9754093434. सम्पर्क हीरा सिंह@9224536244.

Posted on: Apr 13, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: पेट दर्द को ठीक करने का घरेलू उपचार...

ग्राम-गेल्हा झिरिया पारा बगढा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छतीसगढ़) से
समेंलाल वैद्य जड़ी बूटी से घरेलू उपचार के बारे में जानकारी दे रहे है, मंदार की जड़ से से पेट दर्द के ठीक होने के उपाय बता रहे है: मंदार की जड़ को खोद कर ले आये उसको पीसकर एक कप पानी में घोलकर रख देवे, सुबह खाली पेट लगातार तीन दिन पीने से पेट दर्द में लाभ होता है. याद रहे नशे से दूर रहे, दारू मदिरा का सेवन न करे. इस मंदार जड़ की घोल को किसी भी आयु के व्यक्ति पी सकते है. इसका प्रयोग कई दिनों से वैद्य समेंलाल कर रहे है करीबन तीन वर्षो से और कई लोगो ने इसका प्रयोग भी किया है. फ़ायदा मिला है. जानकारी के लिए समेंलाल@7898022088.

Posted on: Apr 13, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

Surguja Bultoo(Bluetooth) Radio from Surajpur district: 29th March 2018...

Today Babulal Neti and Sarla Shrivas are presenting Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi languages in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Surajpur district of Chhattisgarh. People use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Mar 29, 2018. Tags: BABULAL NETI SARLA SHRIVAS SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »