impact: Our water problem got solved day after recording on CGnet Swara...
ग्राम कुकदुर, तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार परस्ते पानी की समस्या के समाधान के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि 29/10/2016 को उन्होंने सीजीनेट स्वर में उनके गाँव में पानी की समस्या के बारे में सन्देश रिकार्ड किये थे जिस पर सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों द्वारा संबधित अधिकारियो को फोन कर के दबाव बनाया गया जिससे दूसरे ही दिन जान स्वास्थ्य और यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उनके गाँव में आए और मामले की गंभीरता को समझते हुए उनके बोर की समस्या का समाधान कर दिए। इस मदद के लिए वे सीजीनेट स्वर सुनने साथियों को धन्यवाद् दे रहे है और अनुरोध कर रहे हैं कि वे ऐसे ही आगे भी ग्रामीण लोगों की मदद करते रहें । कृष्ण कुमार परस्ते@9589874134
Posted on: Dec 01, 2016. Tags: KRISHNA KUMAR PARASTE SONG VICTIMS REGISTER WATER
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पोषक आहार मवेशियों को खिलाती है और पूछने पर अभद्र व्यवहार करती है..
ग्राम दुवारी, पोस्ट उमरी गोविन्दपुर, तहसील त्यौथर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार पाल बता रहे हैं कि ग्राम भितरी में आंगनवाडी केंद्र कर्मांक 3 नियमित रूप से संचालित नही होती है और नही वहां किसी भी योजना का लाभ दिया जा रहा है |आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम पूजा है जो पोषण आहार हितग्राहियों को न बाट कर पने मवेशियों को खिलाती है और जब कोई मांगने जाता हे तो वो अभद्र शब्दों का प्रयोग करती है | अनिल पाल और मनीष पाल दो बच्चे भी उनको बता रहे है कि उनके यहाँ आंगनवाड़ी नही लगती है और आंगनवाड़ी में पोषक आहार नही मिलता है | परियोजना अधिकारी@9229034662 SDM@9425186413 CEO@09424636535. राजेश@7470807423
Posted on: Nov 30, 2016. Tags: RAJESH KUMAR PAL SONG VICTIMS REGISTER
सच्चा प्यार बहुतो को नसीब नही होता...एक कहानी
सुनील कुमार सच्चा प्यार पर आधारित कहानी सुना रहे हैं:
एक लड़की ने एक बुजुर्ग से पूछा की सच्चा प्यार बहुतो को नसीब नही होता इसमें हकीकत क्या है | बुजुर्ग ने कहा जाओ फूलो के बाग में जो सबसे खुबसूरत फूल हो वो ले आओ |लड़की दूसरे दिन वापस आयी और बोली में कई फूल देखती रही एक फूल सबसे खुबसूरत था | पर मैं उससे बेहतर की तलाश में आगे चली गई पर कोई प्यारा न लगा | जब लौट कर वापस आई तो देखा की उसे कोई और ले जा चुका था | तब बुजुर्ग ने कहा यही सच्चे प्यार की हकीकत है जो सामने होता है उसकी कदर नही होती और जब वापस लौटो तो वो भी नही मिलता | इसलिए सच्चा प्यार बहुतो को नसीब नही होता | सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Nov 30, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Muzaffarpur Bihar in Bhojpuri language: 30th Nov 2016...
Today Sunil Kumar And Jyoti Kumari are helping us listen to songs and reports from Muzaffarpur Bihar in this latest edition of Bluetooth radio program in Bhojpuri language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth
Posted on: Nov 30, 2016. Tags: MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR JYOTI KUMARI VICTIMS REGISTER
घर घर में मचल कोहराम इ झगरा कैसे मिटे.. गीत
मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे है:
घर घर में मचल कोहराम इ झगरा कैसे मिटे-
ए भैया करे कनो इन्तेजार इ झगर कैसे मिटे-
घर घर में मचल कोहराम इ झगरा कैसे मिटे-
ए भैया करे कनो इन्तेजार इ झगर कैसे मिटे-
पापा के रोटी जुटावे के चिंता जुटावे के चिंता-
जुटावे के चिंता पापा के रोटी जुटावे के चिंता-
माई के बेटी बिहाये के चिंता बेटा बहुआये हो-
बेटा बहुआये बिना काम ए झगरा कैसे मिटे-
घर घर में मचल कोहराम इ झगरा कैसे मिटे...
