किसान स्वर : लीची की फसल को अब दो महीने तक सुरक्षित रखा जा सकेगा...
लीची की फसल को अब २ महीने तक सुरक्षित रखा जा सकेगा । अब तक यह फसल सिर्फ ४ दिन से एक सप्ताह तक ही सुरक्षित रखी जा सकती है । जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार उनके यहां लग रहे लीची अनुसंधान केंद्र के बारे में बता रहे हे जो भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर बार्क के प्रयास से लगाया जा रहा हैं जो लगभग एक 75 लाख से 1 करोड़ रूपये तक के खर्च से तैयार होगा । इसमें १ टन लीची की प्रोसेसिंग एक घंटे में की जा सकेगी । इससे किसानों और व्यापारियों को बहुत लाभ होगा । इस पहल के लिए वे केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का बहुत धन्यवाद कर रहे हैं जो मुजफ्फरपुर के गौरव को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं । लीची के कारण ही मुजफ्फरपुर को मीठा शहर कहा जाता है । सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Oct 23, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मुनि का अहम् और छिपकली की कुर्बानी की कहानी...
महाभारत के युद्ध के पश्चात युधिष्ठिर द्वारा यज्ञ किया जा रहा था | इस यज्ञ में आमंत्रण के लिए जब सेवक दुर्वासा मुनि के पास पहुँचे तो मुनि ने आमंत्रित लोगो के बारे में जानना चाहा तो सेवक ने बताया तैतीस करोड़ देवी देवता को पूछा गया है | इस पर मुनि ने निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया | यज्ञ के पश्चात भोज का आयोजन था | मुनि द्वारा माया रचा गया | जिसमें चील के द्वारा एक मरे हुए सांप को भोजन वाले बरतन में गिरा दिया |यह सब छिपकली देख रही थी | उसने सोचा कि अब क्या किया जाए ? थोड़ी ही देर में यज्ञ समाप्ति के बाद खीर परोसा जाएगा | छिपकली ने उसी समय खीर में छलांग लगा दी और गर्म खीर मे तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी | आसपास के लोगो ने छिपकली को काफी भला बुरा कहा | बरतन से जब खीर फेका जा रहा था तो उसमें मरा हुआ सांप देखकर सब लोगो को समझ आ गया कि भोज में आये लोगो के जान बचाने के लिए छिपकली ने अपनी कुर्बानी दे दी |सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Oct 22, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
जागो-जागो गा मोरे गोंडवाना के मूलनिवासी जागो-जागो न...गोंडवाना गीत
ग्राम-बेडिया, पोस्ट-बेडिया, थाना-चंदोरा, तहसील -प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से गोंडवाना राजकुमार पोया के साथ स्कूल के कुछ बच्चे हैं, जो एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
जागो -जागो गा मोरे गोंडवाना के मूलनिवासी जागो -जागो न-
पहेली जगाऊ माता -पिता दूजे बड़ा देवता हाय गा दूजे बड़ा देवता-
जागो-जागो गा मोरे गोंडवाना के मूलनिवासी जागो-जागो रे...
Posted on: Oct 21, 2016. Tags: GONDWANA RAJKUMAR SONG VICTIMS REGISTER
गोंडवाना के राजा रानी आज जुदा हो गए न रे...गोंडवाना गीत
ग्राम-बेडिया, पोस्ट-बेडिया, थाना-चंदोरा तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहा है:
गोंडवाना के राजा रानी आज जुदा हो गए न रे-
गोंडवाना के सुख सुविधा अंग्रेज मन हो गए फ़िदा-
अंग्रेज मन दारु ला पिलाके सगा बोले तह झूठ गा-
गोंडवाना के राजा रानी आज जुदा हो गए न रे...
Posted on: Oct 21, 2016. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में एक भी आंगनवाड़ी नहीं है, कृपया अधिकारी को फोन कर के हमारे बच्चों की मदद करें...
ग्राम-बचरा, पोस्ट-डोटवा, थाना-कटकनसांडी, जिला-हजारीबाग़ (झारखण्ड) से कामेश्वेर कुमार राणा बता रहा हैं कि उनके गाँव में एक भी आंगनवाडी नहीं है और सबसे करीबी आंगनवाड़ी इनके गाँव से करीब 6 किलोमीटर दूर हैं, इसलिए गाँव के बच्चे आंगनवाडी नहीं जा पाते हैं । वे गाँव के एक पुरुष और एक महिला से बात कर रहे हैं जो भी यह बता रहे हैं कि चूंकि आंगनवाड़ी दूर है इसलिए वे बच्चों को वहां भेज नहीं पाते है और उनको पोषक आहार और प्राथमिक शिक्षण की सुविधा नहीं मिल पाती है । इसलिए वे सभी मिलकर सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, वे कह रहे हैं कि आप कृपया हमारे उपायुक्त को 7762936444 को फोन कर के दबाव डालें और हमारे बच्चों की मदद करें । राणा@9631857438
