स्कूल का बाउंड्रीवाल बनवाने के लिये आवेदन देते हैं, सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम पंचायत-करेकोट, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेश नाग बता रहे हैं, उनके पंचायत के किसी स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है, जिसके कारण दिक्कत होती हैं, बाउंड्रीवाल के लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है पंचायत में 5 स्कूल है| वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646862518. सरपंच@6264794161, सचिव@9399789226, 9406360130, CEO@8889251366. (AR)

Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA MAHESH NAG SCHOOL BAUNDRIWAL

त्योहारों में गाया जाने वाला गोंडी लोक गीत...

ग्राम-रायगोंदी, पंचायत-छतरपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमुनी और मनकी एक गीत सुना रही हैं जो गोंडी में है| ये उनका पारंपरिक गीत है, त्योहारों में इस गीत को गाते हैं, ऐसे संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTAR CG GONDI JAMUNI SONG

बोधघाट परियोजना को लेकर निवासियों की परेशानी...

ग्राम-रायगोंदी, पंचायत-सतसपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समलूराम पटेल, सोनारु नाग बता रहे हैं, बोधघाट परियोजना जो उनके इलाके में बनने वाली है, उससे लोगो को नुकसान है, गाँव के निवासियों का कहना है कि बांध नहीं बनाना चाहिये, यदि ये बांध बनेगा तो पूरा गाँव कहां जायेगा, एसी भूमि जहाँ वे जीवन यापन कर सकें खेती कर सकें कहां से मिलेगी| लोग परेशान हैं और चाहते हैं कि सरकार इस परियोजना को रोके जिससे लोगो का नुकसान न हो| कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9406481589. (172004) (AR)

Posted on: Oct 09, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DAM GUHAR SONARU NAG

उतरा उतरा तेल हरदी...शादी गीत-

पाइक पारा, पंचायत-बड़ेकिलेपाल क्रमांक 1, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दिया ठाकुर, देवकी ठाकुर, चंदा ठाकुर, अमिता, परमिला, गेलमनी, सुकमती एक गीत सुना रही हैं, इस गीत को शादी में गया जाता है, हल्दी तेल की रस्म करते समय इस गीत को गया जाता है|
उतरा उतरा तेल हरदी-
हर बाबा को तरे-
पेली घोरो तेल हरदी...(AR)

Posted on: Oct 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DIYA THAKUR SONG

आवास के लिये भूमि का नाप लिया गया लेकिन आवास नहीं बना...

ग्राम-गंजो पारा, बड़ेकिलेपाल क्रमांक 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार कर्मा बता रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके नाम से आवास आया था, जिसका नापने का काम हो गया था लेकिन उसके कुछ दिन बाद उन्हें बोला गया कि सरकार बदल गयी है इसलिये आवास नहीं बनेगा, आवास बनवाने के लिये उन्होंने कई बार आवेदन दिया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, सचिव@9479024328, सरपंच@9407972439. संपर्क नंबर@9406448537. (172037) (AR)

Posted on: Oct 09, 2021. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR KUMAR SURENDRA YOJNA

« View Newer Reports

View Older Reports »