डरा सहमा सा बैठा है एक नन्हा सा पक्षी...कविता-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
डरा सहमा सा बैठा है एक नन्हा सा पक्षी-
अपने पंखो को दबाये अपने घोसले में-
माँ उसकी आकार की कहती है उड़ने की कला-
पर वह डरा डरा सा विश्वाश नही है पंखो पर-
देती है माँ होसला उसे की कोशिश तो कर-
फिर वह नन्हा पक्षी बढ़ाता है एक कदम फिर डर जाता है...

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: BARWANI MP POEM SURESH KUMAR

देखो तो कोरोना वायरस क्या है हे भगवान...कोरोना गीत-

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार कोरोना गीत सुना रहे हैं:
देखो तो कोरोना वायरस क्या है हे भगवान-
की जिससे दुनिया है परेशान-
सब कहते है महामारी-
दुनिया भर का बड़ा बीमारी-
छू मत जाना बच के रहना यही काम महान...

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: CORONA SONG DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR

गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नहं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-नेटानार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहरा नाग बता रहे हैं कि गांव में पानी की समस्या है लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नहं मिल पाता है| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| वहां 20 घर कि बस्ती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7745970586, सरपंच@9458956694.

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA MOHARA NAG NETANAR PROBLEM WATER

मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो...गीत-

उरुमदुगा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
नाख़ून साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे-
मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो-
जीभी साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे-
मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो-
कपडा साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे-
मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो-
दांत साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे...

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: CG KORIA PUNAM DEVANGAN SONG

कोयलिया बोली रे अम्बुआ की डाल अपनो कोई नहींआ रे...गीत-

जिला-गाजीपुर (उत्तरप्रदेश) से महिमा यादव एक गीत सुना रही हैं:
कोयलिया बोली रे अम्बुआ की डाल अपनो कोई नहींआ रे-
बिना राम रघुनन्दन अपनों कोई नहींआ रे-
मात कहे यह पुत्र हमारा-
बहन कहे यह भाई मेरा कोई नहींआ रे-
बिना राम रघुनन्दन अपनों कोई नहींआ रे-
भाई कहे यह भुजा हमारी-
नारी कहे यह नर मेरा अपनों कोई नहींआ रे...

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: MAHIMA YADAV SONG UP

« View Newer Reports

View Older Reports »