हमारे गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना हैं, बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-मूतनपाल 02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मांझीराम मुचाकी बता रहे हैं, उनके गांव के कोटवार पारा में आंगनबाड़ी भवन नही है, 157 बच्चों का जनसंख्या है, बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा है, इसके लिए उन्होनें ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8815962152, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.
Posted on: Dec 19, 2021. Tags: AANGANBADI BHAVAN BASTANAR CG MANJHIRAM MUCHAKI PROBLEM
डरा सहमा सा बैठा है एक नन्हा सा पक्षी...कविता-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
डरा सहमा सा बैठा है एक नन्हा सा पक्षी-
अपने पंखो को दबाये अपने घोसले में-
माँ उसकी आकार की कहती है उड़ने की कला-
पर वह डरा डरा सा विश्वाश नही है पंखो पर-
देती है माँ होसला उसे की कोशिश तो कर-
फिर वह नन्हा पक्षी बढ़ाता है एक कदम फिर डर जाता है...
Posted on: Dec 19, 2021. Tags: BARWANI MP POEM SURESH KUMAR
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...
ग्राम पंचायत-तीर्थगढ़, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुषमा ठाकुर बता रहे हैं उनके पारा में पानी की बहुत समस्या हो रही थी गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@62612006901.
Posted on: Dec 18, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT STORY SUSHAMA THAKUR TIRTHGADH
देखो तो कोरोना वायरस क्या है हे भगवान...कोरोना गीत-
जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार कोरोना गीत सुना रहे हैं:
देखो तो कोरोना वायरस क्या है हे भगवान-
की जिससे दुनिया है परेशान-
सब कहते है महामारी-
दुनिया भर का बड़ा बीमारी-
छू मत जाना बच के रहना यही काम महान...
Posted on: Dec 18, 2021. Tags: CORONA SONG DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR
मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो...गीत-
उरुमदुगा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
नाख़ून साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे-
मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो-
जीभी साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे-
मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो-
कपडा साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे-
मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो-
दांत साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे...
