मुझे घर नहीं बिन सहारो का, बस तेरा सहारा काफी हैं...गीत
जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से संजीव कुमार दीवाना एक गीत सुना रहे हैं:
मुझे घर नहीं बिन सहारो का,बस तेरा सहारा काफी है-
मझधार में डूबने वालो को एक तेरा किनारा काफी है-
बन-बन के सहारे टूटते हैं, हिरासत पुरानी है जग की-
टूटे न कभी छूटे न कभी बस तेरा सहारा बाकी है-
बिना रिश्वत और सिफारिश से कोई काम नहीं बन सकता है-
बिगड़ी संवर जाने के लिए एक तेरा ही सहारा काफी है...
Posted on: Nov 23, 2016. Tags: SANJIV KUMAR DEEWANA SONG VICTIMS REGISTER
कहार, कुम्हार, माली, कानु, पाल, बढ़ई, तुरहा, राजभर आदि को अनुसूचित जाति में शामिल करने पदयात्रा...
कर्पूरी ठाकुर स्मारक न्यास स्थल, पटना से कर्पूरी ग्राम तक हो रही पदयात्रा के बारे में बता रहे हैं सुनील कुमार | राष्ट्रीय अत्यंत पिछड़ा वर्ग, सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा तथा राष्ट्रीय नाई महासभा के संयुक्त तत्वाधान में अमन का पैगाम , विश्व शांति, केन्द्र सरकार के अतिपिछड़ा वर्ग की नीतियों के विरोध में तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए एवं नाई जाति सहित कहार, कुम्हार, माली, कानु, पाल, बढ़ई, तुरहा राजभर आदि को अनुसूचित जाति में शामिल करने हेतु मल्लाह (निषाद) विन्द, बेलदार, चाई तियर फुलवट, सुरहैया, गोढ़ी, केवट, नोनिया को अनुसूचित जाति में शामिल कराने हेतु विशाल पदयात्रा की जा रही है | अधिक जानकारी के लिए सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Nov 23, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
दीवाली के समय हमारा ट्रांसफार्मर खराब हुआ, तब से आधा गाँव अँधेरे में है, कृपया मदद करें...
हमारे आधे गाँव में दीवाली के बाद से बिजली नहीं है क्योंकि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है । इसकी शिकायत हम लोग बिजली से सभी अधिकारियों से कर चुके हैं पर वे न तो सुनते हैं न ही अपना मोबाइल नंबर देते हैं बता रहे हैं हैं ग्राम पंचायत चरैया, जनपत पंचायत हनमना, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार दिवेदी | इसलिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे हैं । वे अनुरोध कर रहे हैं कि आप सभी कृपया जिला कलेक्टर राहुल जैन को उनके मोबाइल नम्बर 09425903973 पर फोन करें और उनसे यह अनुरोध करें कि वे बिजली अधिकारियों से बात करें और ग्रामवासियों की मदद करें जो कई महीनों से परेशान हो गए हैं । अधिक जानकारी के लिए द्विवेदी@8109323534
Posted on: Nov 23, 2016. Tags: RAJKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में 78 किलोमीटर सफर तय करने में 7-8 घंटे लगते हैं, कृपया मदद करें...
मेरे जिला मुख्यालय सुकमा से मेरे शहर कोंटा की दूरी 78 किलोमीटर है और इन दोनों शहरों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 30 उपस्थित है पर पिछले कई सालों से इस रोड की मरम्मत नहीं हुई है और किसी भी वाहन को इसे पर करने में 7 से 8 घंटे लगते हैं बता रहे हैं नगर पंचायत कोंटा, तहसील कोंटा, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) से विजय कुमार सोरी । वे बता रहे हैं कि सड़क पर काम पिछले कई वर्षो से चल भी है पर यह अभी भी पूरा नही हुआ है | यहां आने-जाने वाले यात्रियों को बहुत ही दिक्कतों का सामना कर रहा है | वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है वे अनुरोध कर रहे हैं कि आप सभी कृपया अधिकारियों को फोन कर इस महत्वपूर्ण सड़क को सुधरवाने में मदद करें । सोरी@7587358646
Posted on: Nov 23, 2016. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR SORI
सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है सामाजिक सुरक्षा पेंशन माह के 7 तारीख तक मिल जाना चाहिए...
भारत के अलग-अलग राज्यों में बुजर्गों, महिलाओं व विकलांग व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन अलग-अलग हिसाब से दी जाती है| अभी तक इसे सबका अधिकार नहीं माना जाता है |अधिकतर राज्यों में कम लोगों को पेंशन दी जाती है और पेंशन की राशि भी कम है और वह भी अनियमित रूप से मिलती है | कुछ राज्यों में जन आन्दोलनों के संघर्ष से इस राशि के पात्रता का दायरा बढ़ा है| केंद्र सरकार का पेंशन में योगदान बी.पी.एल.परिवारों तक ही सीमित है | अब कई राज्यों जैसे-झारखण्ड में धीरे-धीरे अन्य परिवारों को भी पेंशन मिलने लगा है | पेंशन में एकरूपता लाए जाने की ज़रुरत है तथा सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश है कि पेंशन प्रत्येक माह के 7 तारीख तक मिल जाना चाहिए । सुनील कुमार@9308571702
