हमें सही मूल्य पर राशन नहीं मिलती हैं, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-गांजो पारा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से बलीराम बता रहें है कि 6 परिवार होते है, सोसायटी से 70 किलो राशन मिलता है और 70 रुपयें लगता है वहाँ 2 माह से 200 रुपयें ले रहें है, इसके लिए सचिव सरपंच से बात किये लेकिन अनसुनी कर दिए इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गयें अधिकारियों का नंबरों पर बात कर सही मूल्य पर राशन दिलाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Apr 23, 2021. Tags: BALIRAM BASTAR PROBLEM CG GUHAR JAGDALPUR RATION
लॉक डाउन में स्कूल बंद था, फीस के लिये परेशान किया जा रहा है...
ग्राम-चौकिहा, पोस्ट-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं कि उनका बेटा सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में कक्षा 7 में अध्यनरत है, बच्चे का नाम संदीप कुमार यादव है| लॉकडाउन में स्कूल बंद था लेकिन उसका फीस स्कूल द्वारा वसूला जा रहा है| बच्चे को परीक्षा के लिये पेपर कॉपी नहीं दिया गया| बच्चा स्कूल जाता है तो उसे भगा दिया जाता है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश कुमार यादव जो शाशाकीय स्कूल के अध्यापक हैं और प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य हैं उनसे बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| प्रधानाचार्य@9755171497. संपर्क नंबर@ 9755171515. (186871)
Posted on: Mar 30, 2021. Tags: MP PROBLEM REWA SURENDRA KUMAR YADAV
एक साल हो चुके हैं मातृत्व वंदना योजना का पैसा नहीं मिला...
ग्राम-लफंदा, पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से गोलू आदिवासी बता रही हैं कि मातृत्व वंदना योजना का पैसा नहीं मिला है एक साल हो चुका है| इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9305645714. महिला बाल विकास अधिकारी@8602926850. (186801) (AR)
Posted on: Mar 27, 2021. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA
भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर भवन निर्माण कराया जा रहा है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...
ग्राम-रहपा पारा, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया, छत्तीसगढ़ से रामचंद्र यादव बता रहे हैं, गौठान चारागाह के बगल में लक्ष्मीकांत तिवारी के नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध कब्ज़ा कर लिया गया है और भवन का निर्माण कराया जा रहा है| जिस संबंध में अधिकारी को शिकायत किया गया है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर अवैध कब्ज़ा हटवाने में मदद करें: तहसीलदार@7000453868, कलेक्टर@6264023411. संपर्क नंबर@9301101489. (185551) (AR)
Posted on: Mar 24, 2021. Tags: CG KORIYA PROBLEM RAMCHANDRA KUSWAHA
मीटर रीडिंग सही से नहीं करते अधिकारी, मनमानी बिल भेजते हैं...
ग्राम पंचायत-चोरभटी, जनपद-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गेंदलाल राठौर बता रहे हैं, उनके इलाके में मनमानी बिजली बिल दिया जा रहा है, मीटर रीडिंग सही से नहीं हो रही है| जिससे वे परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: JE@9425185281, लाईन मैन@9424365681. संपर्क नंबर@7509933161. (186671) (AR)
