हमारें गांव में सीसी रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद कि अपील-

ग्राम पंचायत-कुमली, विकासखंड-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ योगेश बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड की बहुत समस्या है 15-20 घर का जनसंख्या है बरसात के दिनों में लोगों को चलने में बहुत दिक्कत होती है, गाड़ी भी नहीं चल पाती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिए वे सी जी नेट साथियों से मदद चाहते हैं कि इस समयस्या कि समाधान कराने में मदद करें| संपर्क@7987002339, सरपंच@7587178247, सचिव@9425454631, सीईओ@8889251366.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: BASTRA PROBLEM LOHANDIGUDA ROAD YOGESH

आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, कच्चा मकान होने से बारिस में पानी टपकता है...

ग्राम-गोरियापाल, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) दीपक कुमार बता रहे हैं कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है वे कच्चे मकान में रहते हैं, बारिस में पानी टपकता है जिसके कारण दिक्कत होती है, उन्होंने इस संबंध में सरपंच सचिव के पास आवेदन किया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: सीईओ@9406016762, सम्पर्क@6205435548.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: AWASYOJNA BASTANAR CG DEEPAK KUMAR PROBLEM

मेरा राशनकार्ड नही बना हैं बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम- बोसेड़ा, पंचायत-छोटे किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं उनका राशनकार्ड नही बना है, सरपंच को बोलने से बोलते हैं अलग से नही बनेगा| पिता जी का राशनकार्ड में नाम जुड़ेगा बोले हैं| लेकिन अभी तक राशन कार्ड में नाम नही जुड़ा हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों को से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर राशनकार्ड में नाम जुड़वाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9770919460, सीईओ@9406016762.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: BASTANAR BUDHRAM CG PROBLEM RATION CARD

हमारे क्षेत्र में धान और कोसरा सबसे ज्यादा लगाते है, उसी से हम लोग जीवन यापन करते है...

ग्राम-बुल्लीपारा, कोड़ेनार-3 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी सोमारू है जो बता रहे है कि वे खेती का काम करते है और वे सबसे ज्यादा धान और कोसरा लगाते है | उनके क्षेत्र में इमली और आम बहुत है उनके यहाँ जंगल में पुटू बाजी और जड़ी बूटी भी मिलता है | वे गर्मी का फसल नहीं लगा पाते है क्योंकि उनके यहाँ पानी का साधन नहीं है | वे चाहते है कि टूयूबेल लगा देते तो किसानो को पानी की सुविधा होती है | ऐसा वे बोल रहे है | संपर्क नम्बर@7647007914.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG SOMARU STORY

हमारे गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना हैं, बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-मूतनपाल 02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मांझीराम मुचाकी बता रहे हैं, उनके गांव के कोटवार पारा में आंगनबाड़ी भवन नही है, 157 बच्चों का जनसंख्या है, बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा है, इसके लिए उन्होनें ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8815962152, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: AANGANBADI BHAVAN BASTANAR CG MANJHIRAM MUCHAKI PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »