बाल-बाल को संवारिये बाल नहीं तो बेहाल...स्वरचित रचना
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी स्वरचित एक रचना सुना रहे हैं :
बाल-बाल को संवारिये बाल नहीं तो बेहाल-
बाल को ऐसा संवारिये जैसी बुड्डी बाल-
बाल हो तो तन की शोभा, बाल हो तो घर की आभा-
बाल को ऐसा बांधिये कहीं बिखर न जाए-
बाल को ऐसा ताडिये कंचन जैसा निकल जाए
बाल हो तो समाज की शान, बाल हो तो देश की आन-
बाल को दो ऐसा ज्ञान जो देश हो जाए महान...
Posted on: Dec 27, 2016. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
मईया मोरी गली तो बता दो बंधू बांस की हो माँ...बघेलखंडी में देवी गीत
ग्राम-राजापुर, तहसील-निवाड़ी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से चिरोंजीलाल कुशवाह बघेलखंडी बोली में एक देवी गीत सुना रहे है:
मईया मोरी गली तो बता दो बंधू बांस की हो माँ-
कौन आने मईया का जो सेत खोदा दय-
कौन ने मईया सेत समुन्दर खोदा दय-
कौन ने बाँध डराए के-
कौन आने लंका जला दीनी-
मईया मोरी गली तो बता दो...
Posted on: Dec 26, 2016. Tags: CHIRONJILAL KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग २०१४ में नरेगा के लिए ३५ दिन चेक डैम निर्माण का काम किये थे, उसका पैसा अभी भी नहीं मिला है...
ग्राम पुटा, पोस्ट नान्दमाली, थाना दरिमा, विकासखंड लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ से तेजलाल सिंह बता रहे है कि उनके पड़ोस के ग्राम केरपानी में महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना के तहत 2014 में कुल 35 दिन हम महिला-पुरुष मजदूर मिलकर डेम निर्माण कार्य में मजदूरी किये थे जिसका मजदूरी भुगतान अब तक भी नहीं किया गया है जिसकी शिकायत करने पर बोलते है कि आप लोगों के खाते में पैसा नही आया है पर हमें शक है कि उस पैसे का उपयोग शौचालय बनाने में कर लिया गया है अत: इस समस्या से निदान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है ग्राम पंचायत सचिव मोबाइल नम्बर 09479235988. तेजलाल@9575594856
Posted on: Dec 25, 2016. Tags: SONG TEJLAL SINGH VICTIMS REGISTER
हमारे अनुसूचित जाति छात्रावास में अच्छी व्यवस्था नहीं है जिसके कारण हमारी पढाई प्रभावित होती है
झिरिया जिला रीवा मध्यप्रदेश से प्रीतमलाल प्रजापति पंडित मोतीलाल नेहरु पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में होने वाली समस्या से अवगत करा रहे है. उनके छात्रावास में टीवी नहीं है, चार साल से पुताई नहीं हुई, सभी तरफ गन्दगी फैली है,पानी की ठीक व्यवस्था नहीं है और कभी कभी बिजली खराब हो जाती है जिसके कारण छात्रो की पढाई प्रभावित होती है इन्होने कई बार इसके लिए डीओ और कलेक्टर को आवेदन दिया लेकिन निराकरण नहीं हुआ. ये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि उक्त नम्बरों पर फ़ोन कर समस्या के निराकरण में मदद करें | कलेक्टर@9425903973,डीओ@9424981997, छात्रावास अधीक्षक@9039760476. प्रीतमलाल@9522824525
Posted on: Dec 24, 2016. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी नाम उदय को जागृत करबो रे...आदिवासी जागृति गीत
ग्राम-चारपानी, विकासखंड-अमरपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से हिन्दुलाल परस्ते एक आदिवासी उदय प्रेरणा गीत सुना रहे है:
ओ-ओ-ओ हाय हमतो जागृति करबो यार-
आदिवासी नाम उदय को जागृति करबो रे-
आदिवासी पिछड़ी जाति आज कहने वाले-
भैया आज कहने वाले-
आज के क्षण कर चलो न भाई-
सबको जागृत करना है-
हम तो जागृत करबो यार...
