Today's News from newspapers in Gondi: 7th December 2016-

पहले दिन अरंडी आश्रम तक होगी नमामि देवी नर्मदे यात्रा-
दिव्यांगों के लिए बेहतर कार्य पर जिले को पुरस्कार, दिव्यांग अव्यवस्थाओं से दोचार-
राज्य स्तरीय होंगे 5 वीं-8 वीं के पर्चे, जिला लेवल पर परीक्षा-
हाईकोर्ट के निर्देश, गुम बच्चों की तलाश के लिए बनाएं कमेटी-
प्रदेश में कांग्रेस की नींव कमजोर, सिंधिया को दें नेतृत्व: अकील-

Posted on: Dec 07, 2016. Tags: CHANDAN KUMAR NEWS

गुरु तेगबहादुर और उनके बेटे गुरु गोविन्द सिंह की कहानी : तेगबहादुर शहादत दिवस के उपलक्ष्य में

एक बार गुरु तेगबहादुर जी के पास कुछ कश्मीरी पंडित पहुँचे और अपना दर्द बताने लगे कि मुगलों के अत्याचार से वे त्रस्त हो चुके हैं, आप ही कुछ कीजिए गुरु साहिब जी सोच में पड़ गए तभी उनका नौ साल का होनहार तेजस्वी बालक आकर पूछता है ‘पिताजी आप किस चिंतन में डूबे हुए हैं? तो गुरु साहिब कहते हैं ‘बेटे मुगलों का अत्याचार बहुत बढ़ गया है उसे खत्म करने के लिए किसी महापुरुष को ही अपना बलिदान करना पड़ेगा तभी यह देश जागृत होगा इतना सुनना था कि बालक फौरन बोल उठा आपसे बढ़ कर दूसरा महापुरुष और कौन हो सकता है आपको ही यह कार्य करना चाहिए, पुत्र की बात सुन कर पिता गुरु तेगबहादुर प्रसन्न हो गए और बोले ठीक है मैं ही यह कार्य करूँगा । वहाँ उपस्थित लोगों ने बालक से कहा अरे बेटे ये तुमने क्या कर दिया? तुम्हारे पिता को कुछ हो गया तो तुम अनाथ हो जाओगे तुम्हारी माता विधवा हो जाएँगी? नन्हे बालक गोबिंद राय ने तब सिर तान कर उत्तर दिया अगर पिता के बलिदान से इस देश में मुगलों का अत्याचार खत्म हो सकता है और इस देश के लोग जुल्म के खिलाफ लडऩे के लिए तैयार हो सकते हैं तो मुझे कोई दुख नहीं बल्कि गर्व होगा अपने पुत्र के साहसिक उत्तर को सुन कर गुरु तेगबहादुर जी मुसकरा पड़े और पुत्र को गले लगा कर बोले मेरे बाद तू ही धर्मरक्षक के रूप में मेरे काम को आगे बढ़ाएगा और ऐसा ही हुआ और बड़े हो कर वे सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के रूप में विश्वविख्यात हुए | सुनील@9308571702

Posted on: Dec 06, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मैं चिन गए रे गोंडवाना, गोंडी धर्म इतिहास...गोंडवाना गीत

ग्राम भेड़िया, पोस्ट भेड़िया, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से गोंडवाना राजकुमार पोया गोंडवाना समाज से जुड़ा एक गीत सुना रहे हैं:
मैं चिन गए रे गोंडवाना, गोंडी धर्म इतिहास-
गोंडवाना के राज मा, भेड़िया के ताज मा-
मैं चिन गए रे गोंडवाना, गोंडी धर्म इतिहास-
भाषा ला गयेव, धर्म ला जान गयेव-
मैं तो जान गयेव रे गोंडवाना, गोंडी धर्म इतिहास-
शक्ति ला जान गयेव, भक्ति ला मान गयेव-
मैं जान गयेव रे गोंडवाना, गोंडी धर्म इतिहास-
गोंडवाना के राज मा, भेड़िया के ताज मा...

Posted on: Dec 06, 2016. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

किसी समाज में प्रगति का पैमाना उस समाज में महिलाओं की स्थिति होनी चाहिए: डा आंबेडकर...

वंचितों और महिलाओं के हक़ में आवाज़ उठाने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन 6/12/1956 को हुआ था लेकिन उनके द्वारा कही गई हर बात से हिन्दुस्तान के हर व्यक्ति को प्रेरणा मिलती है बता रहे हैं सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से । वे बता रहे हैं कि जैसे आंबेडकर जी के द्वारा यह कहा गया कि मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारा सिखाता है । मानव का बौद्धिक विकास मनुष्य अस्तित्व का परम लक्ष्य होना चाहिए । एक महान व्यक्ति प्रतिष्टित व्यक्ति से अलग होता है क्योकि वह समाज का सेवक बनने को तैयार रहता है । किसी भी समाज की प्रगति का पैमाना उस समाज में महिलाओं की स्थिति से आंका जाना चाहिए । सुनील कुमार@9308571702

Posted on: Dec 06, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का ट्रांसफार्मर तीन महीने पहले जल गया है, बिजली नहीं है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...

हमारे गाँव में पिछले तीन महीने से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण बिजली नहीं है, बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं पर अधिकारी बार बार आवेदन करने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कह रही हैं राधा कुमारी सिंह ग्राम पकौरी, ब्लाक मनेद्रगढ़, पोस्ट केलहारी, तहसील मनेद्रगढ़, जिला कोरिया छत्तीसगढ़ से जी । वे कह रही हैं कि उनके गाँव के दो मोहल्ले घोघराटोला तथा स्कूलपारा में तीन महीने पूर्व बिजली ट्रान्सफार्म ख़राब हो गया था जिसका शिकायत सरकारी विभागों में कई बार की गई है पर कोई कार्यवाही नही कर रहे हैं । वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि आप बिजली विभाग केलहारी में 09907820078 पर फोन कर के दबाव डालें और उनकी मदद करें। राधा कुमारी सिंह@8718959765

Posted on: Dec 06, 2016. Tags: RADHA KUMARI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »