ईशु अपन प्यार हमर लगिन, क्रूस में चढ़ी के दिखाले...गीत-

ग्राम-जिनवार, पंचायत-पर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
ईशु अपन प्यार हमर लगिन, क्रूस में चढ़ी के दिखाले-
स्वर्ग के छोड़ ईशु धरती में आ दे-
पापी मनवा के अपन बना ले-
ईशु अपन प्यार हमर लगिन, क्रूस में चढ़ी के दिखाले...

Posted on: Jun 13, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

छोड़े के होई ये सुंदर काया के...मसीह गीत-

ग्राम-जिनवार, पंचायत-पर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
छोड़े के होई ये सुंदर काया के-
भूल के होही ये सुंदर माया के-
पहे लागिन मनवा रे जाईन ले-
ईशु के दिन अपन दे दे-
पहे लागिन मनवा रे भुईच ल-
हंस के दिन अपन देई दे...

Posted on: Jun 13, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अजीर्ण या अपच का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अजीर्ण या अपच का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अकरकरा 5 ग्राम, मेथी 10 ग्राम, सुहागा फुला हुआ 10 ग्राम, पान की जड़ 10 ग्राम, काली मिर्च 20 ग्राम इकठ्ठा कर लें, और सभी पीसकर चूर्ण बना लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें | लाभ हो सकता है | पानी का ज्यादा सेवन करें| संतुलित भोजन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चेहरे पर होने वाले कील मुहांसो का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चेहरे पर होने वाले कील मुहांसो का घरेलू उपचार बता रहे हैं| दालचीनी 1 चम्मच, शहद जंगली 3 चम्मच, हल्दी आधा चम्मच, मलाई आधा चम्मच लें| सभी को साफ कर पेस्ट बना लें, और चेहरे पर लगायें| 2 घंटे बाद गुनगुने पानी से साफ़ कर लें| लगातार 21 दिन तक प्रयोग करने से लाभ हो सकता है| बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द की दाल, सेम, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वाथ्य स्वर : हार्ट अटैक से बचने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी हार्ट अटैक से बचने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीबू का रस 1 कप, अदरक का रस 1 कप, लहसुन का रस 1 कप, सेब का रस 1 कप, जंगली शहद 3 कप लें| शहद को छोड़कर सभी को मिलाकर धीमी आंच में पकावें जब तीन कप बच जाये, तो ठण्डा कर उसमे तीन कप शहद मिलाकर रख लें| दो-दो चम्मच दवा दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करें, लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »