हमारे गांव से कलारपारा जाने के लिए रोड का निर्माण होने से सुविधा होगी...
पटेलपारा, ग्राम पंचायत बागमुंडी पनेड़ा, ब्लॉक बस्तानार, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से मनीष कुमार ताती बता रहे हैं कि उनके गांव से कलारपारा, बस्तानार जाने के लिए रोड का निर्माण होने से सुविधा होगी। अधिक जानकारी के लिए- संपर्क नंबर- 7987939293, सरपंच- 6269813062, सचिव- 7697581341
Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BAGMUNDI PANEDA BASTANAR BASTAR CG MANISH TATI PROBLEM ROAD
हमारे गांव में सौर ऊर्जा की मशीन 3 महीने से खराब है, हमें पानी मिलने मे मुश्किल हो रही है...
धुमागुड़ापारा, ग्राम पंचायत- बड़े कड़मा, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से बती बता रही हैं कि 3 महीने से उनके गांव की सौर ऊर्जा वाली मशीन खराब है जिसके कारण उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। लगभग 40-50 घर उस हैंडपंप पे निर्भर हैं। कृपया दिए गए नंबरों में बात कर के इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर- 8349347634, कलेक्टर- 8458956694, सीईओ- 8959393222
Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BADE KADMA BASTAR BATI CG DARBHA PROBLEM SOLAR WATER
2019 मे कुंआ स्वकृत हुआ था जो आज तक पूरा नहीं बना...
ग्राम-कठौतिया, पंचायत-बेलसरा, विकासखण्ड-करकेली, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से हेमसिंह मरावी बता रहे हैं कि 2019 मे उनके नाम से कुंआ स्वीकृत हुआ था| जिसका अधूरा निर्माण हुआ है| उन्होने काई बार सरपंच के पास इस संबंध मे आवेदन दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9399463643. संपर्क नंबर@7489967864. (184423) (AR)
Posted on: Oct 05, 2021. Tags: HEMSINGH MARAVI MP PROBLEM UMARIA
हमारे पारे का हैण्डपंप से खराब पानी निकलता है, पीने योग्य नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-छिंदबाहर, पोस्ट-तारागाँव, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से वीरभान भारद्व्ज बता रहे है कि उनके पारे में एक ही हैण्डपंप है और उससे गंदा पानी निकलता है | जो पीने योग्य पानी नहीं है उनके पारे में 20-30 घर है और सभी लोग कुएं का पानी पीते है | उसको पीने लोग बीमार पड़ते है | इसलिये उनका कहना की नया हैण्डपंप लगवाया जाये | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : संपर्क@6263829536, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@6267226641.
Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA VEERBHAN BHARDWAJ WATER PROBLEM
पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, कोई ध्यान नहीं देते है...
लक्षमण वट्टी, ग्राम पंचायत-मिचनार नंबर 01 गांजो पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी काम आता है| नाला से पानी लाना पड़ता है, 30 घर कि जनसंख्या है| इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694, PHE@8670541769, संपर्क नंबर@7587241936, सरपंच@8815861014.
