धरती माई को कर्ज चुकाना है...देशभक्ति गीत
ग्राम-धूमाधाड़ भगतपारा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
धरती माई को कर्ज चुकाना है-
जल जंगल जमीन को बचाना हैं-
ये हवा ये गंगन ये पवन-
धरती माता जल बरसात हैं-
धरती माता जल बरसाता है-
धरती माता सबको अन्न खिलाता है-
धरती माँ को कर्ज चुकाना है...
Posted on: Jan 11, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
डॉ भीमराव आंबेडकर समता, सम्मान और स्वतन्त्रता के संघर्ष के लिए आज और अधिक प्रासंगिक हैं...
आज आंबेडकर हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके सन्देश हैं, जो सदियों तक लोगो को प्रेरणा देते रहेंगे, वे आज पहले से अधिक प्रशांगिक है| ऐसा सम्भवता इसलिए है, कि एक ऐसे समाज जिसमे व्यक्ति के सम्मान और गरिमा की रक्षा हो, जिसमे जातपात का कोई भेदभाव नहीं हो, जिसमे सब स्वतंत्र हो, समान हो, जागरूक हो की योजना के लिए आज जो लोग संघर्ष कर रहें है उनमे से प्रत्येक को ऐसा आभास होता है कि इस संघर्ष में डॉ.आंबेडकर उनके साथ है| सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष में डॉ.आंबेडकर जहाँ शक्ति और प्रेरणा के स्रोत है वहीँ त्याग की प्रतिमूर्ति है| असाधारण मनुष्य के साथ एक विद्वान् के रूप में उनकी पहचान का आधार उनकी योग्यता तो है ही उनका त्याग भी है| प्रीतमलाल प्रजापति@9522824525
Posted on: Jan 08, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
सरसों के पियार-पियार फूल लेयक मनला भेजाय सकू...छत्तीसगढ़ी गीत
रूपलाल मरावी ग्राम पंचायत डुमाडांड़ भगतपारा विकासखंड-प्रतापपुर जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़िया भाषा में शिक्षा से संबधित एक गीत सुना रहे हैं:
सरसों के पियार-पियार फूल लेयक मनला भेजाय सकू-
बाहूला भेजा स्कूल म्युला पढ़ावा-
दाई दावाके करते आवे सही मार्ग ला देखावा-
पढ़ी लिखी आगे बडी अपन हक़ अधिकारला जनी ही ही ही-
सोनेक चिड़िया ले बसेरा नवा जोत ले जलाए...
Posted on: Jan 05, 2017. Tags: Ruplal Marawi
मैं बंदत हौं दिन रात वो मोर धरती मईया जय होए तोर...छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत
ग्राम पंचायत-मेड़ो, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ से एक छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
मैं बंदत हौं दिन रात वो मोर धरती मईया जय होए तोर-
मोर छइयां भुइयां जय तोर-
मैं बंदत हौं दिन रात वो मोर धरती मईया जय होए तोर-
मोर छइयां भुइयां जय तोर-
सूत उठ के बड़े बिहिनिया तोरे पाईया ला लागों-
सूरज जोत माँ करों आरती गंगा पावं पखारों-
सीर काया फुल चढाओं गा मोर तोर धरती मईया जय होए तोर-
हाय रे मोर छइयां भुइयां जय तोर...
Posted on: Jan 04, 2017. Tags: SONG Shivlal Usendi VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बिजली नहीं है कृपया अधिकारियो से बातचीत करके बिजली लगवाने में मदद करें...
ग्राम-दादरीटोला, थाना तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति बता रहे है कि उनके गाँव में आज तक बिजली नहीं लगाई गई है | 2011 से खम्बे गाड़ दिए है लेकिन आज तक केबल नहीं लगाया गया है | इसके गाँव की आबादी लगभग 450 से 500 है और खम्बो की संख्या 50 से 100 बीच है | इसकी शिकायत इन्होने कई बार कलेक्टर और C.M.हेल्पलाइन में भी किये लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से कलेक्टर@9425903973, विद्युत विभाग@9425424250, S.D.M.808584111 को फोन कर उन पर दबाव डालने का अनुरोध कर रहे हैं. प्रीतमलाल प्रजापति@9522824525.
