Impact: Our only handpump got repaired after report on CGnet, thanks...
ग्राम-धौड़ा, पंचायत-प्रकरखार, पोस्ट-लुर्गिकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामविलास यादव बता रहे है कि इनके गाँव में पानी की समस्या थी और बार बार अनुरोध करने पर भी अधिकारी नहीं सुन रहे थे तो इन्होने उसके बाद सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया कि इनके गाँव में पानी की समस्या है रिकॉर्ड होने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया फिर उनके गाँव के एकमात्र हैण्डपम्प में जो 10 पाइप लगे थे तो उसी में और 2 पाइप लगा दिए तो हैण्डपम्प से अब पानी आने लगा है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है और वे आशा करते हैं कि सीजीनेट सुनने वाले साथी ऐसे ही दबाव बनाते रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याएँ हल होती रहेंगी। रामविलास यादव@9617565939
Posted on: Feb 23, 2017. Tags: HANDPUMP RAMVILAS YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER
रवि की किरणे प्रकट हुई है इस धरती पर जब से...बाल कविता
ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कवि डॉ प्रमोद सोनवानी एक बाल कविता सुना रहे है:
रवि की किरणे प्रकट हुई है इस धरती पर जब से-
हरी भरी धरती भी सचमुच पुलकित है वह तब से-
आम्र कुन्ज की सौंदी खुशबु चहूँ दिशा में महक रही-
चिड़िया भी बेसुद होकर अब डाली-डाली चहक रही-
कुदरत का उपहार प्रकृति निशदिन सजती है...
Posted on: Feb 21, 2017. Tags: PRAMOD SONVANI SONG VICTIMS REGISTER
तोला सोबे तुलसी गला में संकुनी माला...कर्मा गीत
ग्राम-गुर्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से परमेश्वर राम रजवाड़े एक कर्मा गीत सुना रहे है:
तोला सोबे तुलसी गला में संकुनी माला-
का कहते तुलसी-तुलसी के माला-
खादोक तुलसी जपने को माला...
Posted on: Feb 18, 2017. Tags: Parmeshwar Ram Rajwade SONG VICTIMS REGISTER
गाँव जाओ तो गाँव वाले भगाते हैं और जंगल जाओ तो जंगल विभाग वाले परेशान करते हैं : बिरहोर आदिवासी...
ग्राम-खलगोरा, पंचायत-दर्रीडीह, ब्लॉक-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से केन्दाराम बिरहोर बता रहे है कि उनके पूर्वज बीरो पहाड़ में रहते थे उससे ही उनका नाम बिरहोर पड़ा. बिरहोर लोग पहले बिरहोर आदिवासी लोग जंगल में ही रहते थे और कन्दमूल, महुआ खाकर अपना जीवन गुजर बसर करते थे जंगल में अस्थाई डेरा डालकर रहते थे और शिकार करते थे और गाँव में ले जाकर मांस और जानवर बेचकर अपना जीवन चलाते थे. गाँव जाएं तो गाँव के लोग परेशान करते थे और जंगल जाएं तो जंगल विभाग इसलिए डर-डरकर छिप-छिपकर डेरा बदल-बदलकर किसी तरह जीते थे. पिछले १०-१२ सालों से गाँवों के बाहर स्थाई निवास बनाकर रहने लगे हैं. केंदाराम@7222968155
Posted on: Feb 17, 2017. Tags: KENDARAM BIRHOR SONG VICTIMS REGISTER
जंगल के जड़ी-बूटी मानव के दवाई...स्वास्थ्य गीत
ग्राम-डीडवापनी, पंचायत-जमुड़ी, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश से लक्ष्मण मेश्राम स्वास्थ्य के ऊपर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
जंगल के जड़ी-बूटी मानव के दवाई-
सुन ले गा भईया, सुन ले बहनी भाई-
जड़ी बूटी ला खा के देख-
तोर बिमारी दूर हो जाहि-
जड़ी बूटी ला खा के देख-
तोर बिमारी दूर हो जाहि-
निम में पत्ती में हरा भरा शक्ति-
आवां पेट झरत होही खा नीम पत्ती...

