हमारे गाँव में पानी की समस्या है, गर्मी में नदी नालों से पानी लाना होता है...मदद की अपील
ग्राम पंचायत-कोलुहा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जवाहरराम पंडो बता रहे हैं कि हमारे गाँव में गर्मी के दिनों में पानी की दिक्कत होती है, जहां वे रहते हैं 15-20 घर की बस्ती है और एक हैण्डपंप है, गर्मी के दिनों में दूर नदी, नालों से पानी लाते हैं, वर्तमान में जो हैण्डपंप है, उससे पर्याप्त पानी लोगो को नहीं मिल पाता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की सुविधा कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354162312. सरपंच@9575185741
Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG JAVAHARRAM PANDO PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
5 साल हो गया गाँव में रात को बिजली कट जाती है, पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-कोलुहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी जियालाल, रामजनम, सुरेश और मानमती बता रहे हैं कि हमारे गाँव में बिजली की समस्या है, दिन में बिजली रहती है और रात में नहीं रहती है, कभी 6 बजे तो कभी 8 बजे बिजली कट जाती है, ये समस्या 5 साल से बनी है, जिससे महिलाओं को भोजन बनाने, बच्चों को पढ़ने-लिखने, लोगों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने विद्युत विभाग में आवेदन किया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है, आज भी वही स्थिती है, इसलिए ग्रामवासी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9575185741, सचिव@9753940327, विद्युत विभाग@9584990954. (रामराज साहू) संपर्क नंबर@7440813804.
Posted on: Sep 18, 2018. Tags: BIJLI CG JIYALAL PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
महुआरी मा जातेन महुआ बिने ला महुआरी मा...सरगुजिया गीत-
ग्राम-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
महुआरी मा जातेन महुआ बिने ला महुआरी मा-
कोने हर बीने एक मोरा दुई मोरा-
कोने हर बीने मोरा चार-
नौडा हर बीने एक मोरा दुई मोरा-
नौड़ी हर बीने मोरा चार महुआरी मा-
महुआरी मा जातेन महुआ बिने ला महुआरी मा...
Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR SURGUJIHA SONG VICTIMS REGISTER
डेढ़ साल होने वाले हैं,आज तक समूह द्वारा दिये ईंट का पैसा भुगतान नहीं हुआ...मदद की अपील-
Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG PROBLEM SAHDRI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
भाजपा कांग्रेस दोनों भाई, मिल जुल के राज्य ला चलाई, एक तो डाकू आहे, एक तो कसाई...गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक समसामयिक राजनैतिक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
भाजपा कांग्रेस दोनो भाई, मिल जुल के राज ला चलाई-
एक तो डाकू आहे, एक तो कसाई-
एक जन तो जीत लेथें, एक जन तो हार जाथें-
पारी-पारी राज ला चलाई, भाजपा कांग्रेस दोनों भाई-
भाजपा कांग्रेस दोनो भाई, मिल जुल के राज्य ला चलाई...
