हाय रे-हाय रे-हाय रे भैया चल दाले न...गोंडी गीत

ग्राम-कोनवा पंडरई, पोस्ट-शाख, तहसील-चौरई, जिला-छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश से ललित भलावी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
हाय रे-हाय रे-हाय रे भैया चल दाले न-
फडापेन था पूजा कियाले चल दाले न-
चलो-चलो सब जुड़ मिलवासी-
साज मडा था कियाले-
भैया साज मडा था कियाले-
टोवडी कलसा धाड़ दवैसी-
इदुर कियाले डाले भैया...

Posted on: Jan 20, 2017. Tags: LALIT BHALAVI SONG VICTIMS REGISTER

सड़क में थोड़ी बारिश होते ही चलना मुश्किल हो जाता है सरपंच कहते हैं ऊपर से पैसा नहीं आता है...

हमारे गाँव में सड़क नहीं बनी है और थोड़ी सी भी बारिश हो जाती है तो चलना मुश्किल हो जाता है और सरपंच से बोलने पर कहते हैं कि क्या अपने पैसे से रोड बनवाएं । उच्च अधिकारी सिर्फ सुनते हैं कभी फोटो भी खींचकर ले जाते हैं पर कुछ करते नहीं बता रहे हैं दादूराम पटेल ग्राम – सकरियाटोला ग्राम पंचायत – दुलेहरा विकासखंड – जैतहरी जिला – अनूपपुर मध्यप्रदेश से बाबूलाल सिंह को जो आज उनके गाँव में गए हैं. वे बता रहे हैं कि रोड की समस्या को लेकर जिला और ब्लॉक में भी आवेदन दिया है पर अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गयी है और सरपंच भी नहीं सुनते हैं इसलिए वे सीजीनेट के श्रोतागणों से मदद करने की अपील कर रहे हैं | जिला C E O@9753725845. बाबूलाल@9713997981

Posted on: Jan 17, 2017. Tags: Babulal Singh

करूँ सेवा-सेवा बड़ादेव रे तोरे नाम की...गोंडी गीत

ग्राम-कोना पंडरी, पोस्ट-साख, तहसील-चौरई, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से ललित भलावी एक गोंडी गीत सुना रहे है:
करू सेवा-सेवा बड़ादेव रे तोरे नाम की-
तोरे दाम की करू सेवा-
पहलों सेवा माता-पिता की दूजा गुरु की सेवा-
गौऊ माता की सेवा करूँ जिससे मिले मेवा-
करू सेवा-सेवा बड़ादेव रे-तोरे नाम की...

Posted on: Jan 12, 2017. Tags: LALIT BHALAVI SONG VICTIMS REGISTER

जय हो कुदर गढ़ी माई जयमना बतौर दाई देवी झरिया माई...छत्तीसगढ़ी देवी गीत

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में नाथूलाल राठौर के साथ आज राजपाल मरावी हैं जो
ग्राम-धूमाधाड़, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से हैं और एक देवी गीत सुना रहे है:
जय हो कुदरगढ़ी माई जयमना बतौर दाई देवी झरिया माई-
कलकता के काली माई दुनिया ला समलाई-
दरसन ना सबै कोनो जय कोनो पाई-
जय हो कुदरगढ़ी माई जयमना बतौर दाई देवी झरिया माई...

Posted on: Jan 12, 2017. Tags: NATHULAL RATHOD SONG VICTIMS REGISTER

हमारा गाँव एक घोषित सरकारी आदर्श गाँव है पर हमारे घरों में आज तक बिजली नहीं लगी है...

हमारे गाँव को सरकार ने एक आदर्श ग्राम घोषित किया है पर बार बार अनुरोध करने के बावजूद हमारे आदिवासी गाँव में आज तक बिजली नहीं है बता रहे हैं ग्राम-धूमाधाड़ भगतपारा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी सीता को. वे बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 6 में 36 घर के आदिवासी गोंड समुदाय के लोग रहते है और आज तक इनके गाँव में राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली नहीं लगा है, कई बार ग्रामसभा, ग्रामस्वराज, लोकस्वराज, जनदर्शन में कलेक्टर के पास भी आवेदन लगाये है, उनके विधायक आज गृहमंत्री है लेकिन आज तक बिजली नहीं लगा है, रामसेवक पैकरा विधायक@9926955054. रूपलाल@7697080920.

Posted on: Jan 12, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »