सीजीनेट पर अपना संदेश सुनकर खुश हुई : विनीत कुमार

ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव बता रहे हैं, उन्होंने एक भजन गीत रिकॉर्ड किया था, जिसे सीजीनेट पर चलाया गया और जानकारी दी गयी| जिसे सुनकर उन्हें बहुत खुशी हुई, साथ ही उन्होंने अपने साथियों को सीजीनेट पर भजन गीत सुनाया| वे अपनी खुशी व्यक्त करते हैं, और सीजीनेट को धन्यवाद दे रहे हैं : विनीत कुमार@7089781621.

Posted on: Sep 10, 2019. Tags: IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR REWA

स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मोटापा कम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मेथी का चूर्ण बनाकर सुबह-शाम एक चम्मच का चौथा भाग सेवन कर पानी पीना है| ऐसा करने से मोटापा कम करने में लाभ हो सकता है| नुस्खा उपयोग करने से पहले अपना वजन नाप लें| उसके बाद एक माह के बाद वजन देखे| संबंधित विषय पर और जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9140689970.

Posted on: Sep 09, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

जय गजानन जय जय, जय जय...गीत-

ग्राम-डिज़ावाल, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
तोर लीला अपार, तोर महिमा अपार-
सब बिनती ला सुन ले तै मोर-
जय गजानन जय जय, जय जय-
गाँव-गाँव गूंजे तोर जयकारा-
होथे गा जय जयकार-
एक सभा में रखता है लाज-
तोला भोले महाराज....

Posted on: Sep 06, 2019. Tags: CG DINESH PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप सुधार होने से पानी की समस्या हल हो गयी है-

नवापारा, ग्राम पंचायत-आमाडाड, ब्लॉक-खड़गँवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से लालबहादुर सिंह बता रहे हैं, वार्ड 6 में पानी की बहुत समस्या थी| तीन हैण्डपंप हैं, तीनों खराब थे| लोग झिरिया का पानी पी रहे थे, जो एक किलोमीटर दूर है| शिकायत किया गया था, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद मई 2019 में काम हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@8224888232.

Posted on: Sep 06, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA LALBAHADUR SINGH SONG VICTIMS REGISTER

भजन : मोर शिवा भोला गा आजा मोर जिन्दगी ला संवार...

ग्राम पंचायत बेलबहरा,पोस्ट कोड़ा ,ब्लाक खडगवां जिला कोरिया (छत्तीसगढ़ ) से भगवान सिंग एक शिव भजन सुना रहे हैं :
मोर शिवा भोला गा आजा मोर जिन्दगी ला संवार दे-
करा थों गोहार भोला दया देवे मोला दया देवे मोला-
करा थों मै शिवा चर्चा नई तो लागे खर्चा-
मोर शिवा भोला गा आजा मोर दरस ला दिखा दे-
पहले मै शिवा चर्चा गावत रैथों गाना गावत रैथों गाना-
सेवा चर्चा भजन के बने हों दीवाना-
शिवा भोला गा आजा मोर जिन्दगी ला संवार दे-
हरिन्द्र भईया नीलम दीदी सबो भईया आवा-
गोर भाई बहिनीमन सबो दया पावा-
मोर शिवा भोला गा आजा मोर जिन्दगी ला संवार दे...

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: BHAGWAN SING TEKAM CG KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »