Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् भुकतान हो गया...

ग्राम-ढोडी ,टिकरापारा, तहसील-रगुनाथनगर ,पोस्ट-बरतिकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) रामलाल उइके बता रहे हैं, नरेगा योजना के अंतर्गत गोदी का कार्य किया था एवं उनकी आधा पैसे का भुगतान नहीं किया गया था| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद भुकतान हो गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर पैसा दिलाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@8305162382.

Posted on: Feb 26, 2022. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT PAYMENT RAMLAL UIKEY

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय नक्सलियों ने बहुत परेशान करते थे, फिर वे लोग भाग कर आये...

ग्राम पंचायत-गुमरा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अजय एक्का पिता सन्नू एक्का बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय नक्सलियों के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था| गांव में आके बहुत परेशान करतें थे| फिर वे लोग नक्सलियों के डर वर्तमान में बीजापुर जेल्वाडा में रह रहे हैं| उनके पापा पुलिस का नौकरी करते है| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9770936290.

Posted on: Feb 26, 2022. Tags: AJAY EKKA BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में काम करते थे, कुछ परेशानी के कारण आत्मसमर्पण किया...

ग्राम-गुडरीपारा नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछिम पोयाम जी बता रहे है ये पहले नक्सली संगठन में शामिल थे और कहीं वर्षों तक काम किया| इन्होंने नक्सलियों के साथ काम करते हुए ठीक नहीं लगा इस कारण से से इन्होंने कमेटी के सदस्यों से इजाजत लेकर घर वापस आ गए| आने के बाद पुलिस वालों ने इन्हे पूछताछ के लिए ले गए और बाद में इन्होंने खुद को आत्मसमर्पण किया|इनके नाम पर सहायता राशि के रूप में 8 लाख रुपये दिए जाने थे किन्तु 2 लाख रुपये ही मिले|इनको सरकारी सहायता के रूप में डीआरजी का पद मिला है|इनका आगे कहना है नक्सली और सरकार के बीच शांति वार्ता होन चाहिए परंतु नक्सलियों की सोच अलग है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8103229853.

Posted on: Feb 26, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SURRENDER VICTIMS REGISTER

"किताब"- कविता

ग्राम पंचायत-सिरसगुडा, ब्लाक-तोकापाल (छत्तीसगढ़) से रुकमनी कश्यप “किताब” के ऊपर एक कविता सुना रही हैं-
मेरी पुस्तक बड़ी निराली
कथा कहानी चित्र वाली
पढना-लिखना मुझे सिखाती
दुनिया भर की बातें बताती
खेल-खिलौना, रूपया-पैसा
मित्र नहीं है पुस्तक जैसा|

Posted on: Feb 24, 2022. Tags: CHHATTISGARH POEM RUKMANI MOHRE TOKAPAL

हमारे राशन से दो लोगों का नाम हटा दिया गया है,कृप्या नाम जुड़ाने कि मदद करे-

ग्राम-इरपा पटेलपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल मंडावी बता रहे है कि उनके राशन कार्ड में से दो लोगों का नाम हटा दिया गया है,`तीन चार महीने से उन दोनों का चावल नहीं मिल रहा है,ग्रामीण का कहना है कि सरपंच उनके राशन कार्ड में नाम जुड़ाने कि मदद करेंगे तो उन गरीब परिवार वालों का मदद हो सकता है आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@8770004550.

Posted on: Feb 23, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CARD CG ERPA PATELPARA PROBLEM RATION

« View Newer Reports

View Older Reports »