कैसे कही घरवा के परेशानी जी, मड़वा में चुहवा थे पानी जी...बिहार से गीत

जन आन्दोलनो के राष्ट्रीय समन्वय का 11 वां वार्षिक सम्मलेन दिनांक 2 से 4 दिसम्बर 2016 पटना बिहार में हो रहा है वहां सुनील कुमार के साथ उपस्थित हैं कैमूर जिला के साथी रामलाल जो एक गीत सुना रहे हैं:
कैसे कही घरवा के परेशानी जी, मड़वा में चुहवा थे पानी जी-
कैसे कही घरवा के परेशानी जी, मड़वा में चुहवा थे पानी जी-
खाए के नई ये ना पिए के बाचे पानी, झारा-झारा लोर चुहे इहेव बरिबे का कहानी-
कैसे कही घरवा के परेशानी जी, मड़वा में चुहवा थे पानी जी...

Posted on: Dec 04, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आखें खोलो समय आ गया भारत की महिलाओं...महिला जागृति गीत

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार एक महिला जागृति गीत सुना रहे हैं :
आखें खोलो समय आ गया भारत की महिलाओ-
अपने जौहर अपने कौशल दुनिया को दिखलाओ-
आँखे खोलो...
गोरे पर चढ़ गयी युद्ध में रानी लक्ष्मी बाई-
दुर्गा देवी ने भी लड़ते लड़ते जान गंवाई-
रणचंडी बन के तुम भी युद्ध भूमि में आओ-
आखें खोलो समय आ गया भारत की महिलाओं...

Posted on: Dec 04, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : चुकंदर कांदा के औषधीय गुण

ग्राम-कड़हर, पोस्ट-ढकरा, थाना-सुहागी, तहसील त्यौथर, जिला- रीवा मध्यप्रदेश से उमेश कुमार पाल चुकंदर कांदा के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं | वे बताते हैं कि जमीन के अन्दर पाए जाने वाले कंद चुकंदर कांड में सोडियम, पोटेसियम, फास्फोरस, कैलिसियम के साथ साथ विटामिन D1, विटामिन D2, विटामिन C तथा सिल्का नामक खनिज भी भरपूर मात्रा में रहता है| चुकन्दर का उपयोग सलाद, दूध, सब्जी तथा अचार के साथ किया जाता है । चुकंदर खाने से कैलसियम की मात्रा बढती है तथा यह हड्डियों को भी मजबूत बनाती है और खून को भी शुद्ध करता है | चुकंदर ठंड के मौसम में खाने से विशेष लाभ होता है | उमेश कुमार पाल@7470807423

Posted on: Dec 04, 2016. Tags: SONG UMESH KUMAR PAL VICTIMS REGISTER

रब ने नवाजा हमें जिंदगी देकर...कविता...

ग्राम मालीघाट मुज्जफरपुर बिहार से सुनील कुमार हरिवंश राय बच्चन की कविता सुना रहे हैं :
रब ने नवाजा हमें जिन्दगी दे कर-
रब ने नवाजा हमें जिन्दगी दे कर-
और हम शोहरत मांगते रह गये-
जिन्दगी गुजर दी शोहरत के पीछे-
फिर जीने की मोहलत मांगते रह गये
जो सामने है उसे बुरा कहते हैं
जिसे देखा नहीं उसे खुदा कहते हैं...

Posted on: Dec 03, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों की लूट और डॉक्टरों की मनमानी के खिलाफ पटना में आमरण अनशन..

ग्राम सभा मोहल्ला सभा अभियान समिति के द्वारा पटना के गरदनी बाग़ में आमरण अनशन किया जा रहा है यह आमरण अनशन निजी अस्पतालो की बढती मनमानी के खिलाफ है । निजी डॉक्टर मनमानी तरीके से मरीजो का लूट करते है हम आमरण अनशन के माध्यम से सरकार से कई मांगे रखी है:
1. क्लिनिकल एस्टाबलिस्टमेंट एक्ट 2013 फिर से लागू करे.2. सरकार दवा और जांच के शुल्क नियत तय करे.3. सरकार निजी अस्पतालों की आई सी यु में सी सी टी व्ही कैमरा लगवाए,ताकि मरीजो के परिजन मरीज की स्थिति जान सके.4. सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर तुरंत रोक लगायी जाए.गौरव कुमार@9308571702

Posted on: Dec 02, 2016. Tags: GAURAV KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »