Today's News from newspapers in Gondi : 09th May 2017 -

स्टॉप डैम छतिग्रस्त होने से बारिश में हो सकती है परेशानी – नईदुनिया न्यूज़ कांकेर छतीसगढ़-
नईदिल्ली -सयुंक्त राष्ट्र संघ का द स्टेट ऑफ़ द वर्ल्ड इंडिजिनस पीपुल्स रिपोर्ट –
गरीब के सेहत का रखवाला बाजरा – किसान .कॉम -

Posted on: May 09, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA

लिखना कि प्यार की दीवानगी में ताज़महल तो बना, पर नही बना तुम्हारा झोपड़ा...कविता

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार मजदूर पर एक कविता सुना रहे हैं जो संतोष श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई है:
तुम लिखना इतिहास अपने आसुँओं का-
लिखना कि प्यार की दीवानगी में ताज़महल तो बना, पर नही बना तुम्हारा झोपड़ा-
वहसी दीवानगी ने तोड़ दी हदे, इंसानियत की बर्बरता को मात देता एलान-
कि काट लो हाथ फ़िर कभी ना बने, ताज़महल दूसरा-
यह कैसी दीवानगी, जिसमे पाक मोहब्बत ना थी-
हुकूमत का नशा खुद को ख़ुदा मान लेने की, आसमानी अकड़...

Posted on: May 09, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 07th May 2017 -

परियोजना मद का लाभ ले रहे हैं किसान – दैनिक भास्कर भानुप्रतापपुर छत्तीसगढ़ – बदला हुआ मौसम : बढ़ा दिया तेंदुपता संग्राहकों की चिंता – नईदुनिया न्यूज़ दंतेवाड़ा दक्षिण बस्तर छत्तीसगढ़ – योगी आदित्य नाथ माफ़ कर दिए हैं किसानों के कर्ज लेकिन जानते हैं क्या कहते हैं महाराष्ट्र के सीएम – गाँव कनेक्शन.कॉम लखनऊ -

Posted on: May 08, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA

गर्मियों में आगजनी से बचने के उपाय...

गर्मियों में आग से सावधान रहने के उपाय : घर के अंदर गैस सिलेंडर, चूल्हे, लैंम्प, मिटटी तेल एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ उपयोग में लाते समय विशेष सावधानी रखें ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान न पहंचे |साथ में ट्रेन, बस एवं अन्य समुदायिक जगहों पर भी माचिस या लाईटर का प्रयोग न करे | इस समय किसान भाइयो की गेंहू की फसल लगी हुई है | इन सभी के बचाव हेतु, घर में गीली मिटटी की पोताई और अग्नि शमन यंत्र यानि रेत पानी की व्यवस्था रखें| साथ में अग्नि शमन कार्यालय का नम्बर अवश्य रखें | सूती कपडे पहने, गर्मी में अच्छा रहेगा |शरीर में आग लगने पर दौड़े नहीं बल्कि जमीन में गोल-गोल घूमकर आग बुझाएं | अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर सुनील कुमार@9308571702.

Posted on: May 08, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

बिहार का पहला भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां संगीत विश्वविद्यालय खुलवाने में मदद करने की अपील...

मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार के साथ आज सामाजिक और सांस्कृतिक कर्मी अशोक भारती जुडे है ये बता रहे है कि बिहार में संगीत विश्वविद्यालय नहीं होने से यहाँ के विद्यार्थियों को संगीत की उच्च शिक्षा के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था इसके लिए तीन वर्ष पहले प्रयास किया गया जिसके बाद मंत्री विनय विहारी जी ने बिस्मिल्लाह खां संगीत विश्व विद्यालय की स्वीकृति दे दी थी जिसका बजट भी आ चुका है जगह भी उपलब्ध है इसके बाद भी अभी तक जिला अधिकारी धर्मेन्द सिंह से लगातार कहने के बावजूद भी संगीत विश्व विद्यालय के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है. सभी सुनने वाले साथियों से वे अनुरोध कर रहे हैं कि इस जान आकांक्षा को मूर्त रूप देने में आप सभी मदद करें। सुनील@9308571702

Posted on: May 07, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »