एमरजेंसी होने पर घर से बाहर निकलें और 1 मीटर की दूर बनाकर रखें...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं देश में लॉक डाउन है जिसके कारण वे बाहर नहीं जा रहे हैं और अपने साथी के साथ कोरोना वायरस को लेकर फोन पर चर्चा कर रहे हैं, जिरौहाँ गाँव से रमाकांत दास बता रहे हैं वे अपने घर पर हैं और स्थिती को देखते हुये घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, साथ ही वे सभी श्रोताओं को सलाह दे रहे हैं कि कोई भी घर से बाहर न निकलें जब तक कोई काम न हो, एमरजेंसी हो तो निकलें, अपने घर में अपने दोस्तों रिश्तेदार को बुलाने का प्रयास न करें, क्यों कि यदि कोरोना एक व्यक्ति को हो गया तो परिवार को हो जायेगा, फिर गाँव को हो जायेगा, फिर पूरा तहसील को हो जायेगा ऐसे ही पूरा जिला और देश में फ़ैल जायेगा इसलिये हमें इससे बचाव करना चाहिये, गाँव में बंद का असर है लोगो के पास मास्क नहीं है तो लोग कपड़े का उपयोग करते हैं, गाँव राशन की दुकाने खुली हैं लोग यदि खरीदारी करने जाते हैं तो सावधानी रखे 1 मीटर की दूर एक दूसरे से बनाकर रखे और वापस आने के बाद हांथ धुलें|
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: AWARENESS JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
चारो तरफ कोरोना का खतरा है और बच्चे सुबह से शाम तक मैच खेलते हैं, इसे रोकने में मदद करें...
बहिनी दरबार, ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी बता रही हैं पूरे देश में कोरोना वायरस को लेकर निर्देश जारी हो चुके हैं कि लोग बिना जरुरी काम के बाहर न जायें, लेकिन उनके गाँव में उनके घर के पास लड़के सुबह से शाम तक मैदान में मैच खेलते हैं उनको समझाने पर बच्चे बात नहीं मानते, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी तक पहुँचाने में मदद करें, ताकि इसे रोका जा सके और कोरोना के खतरे से बचा जा सके : SDOP@7587624526. संपर्क नंबर@9584896474.
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: MP PROBLEM RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : कूड़ा हटाने के बाद मोहल्ला, चौराहा साफ हो गया है...
नगर पंचायत-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बबलू राठौर बता रहे हैं कि वार्ड क्रमांक 13 में चौराहों, गलियों में कूड़ा पड़ा था जिससे गंदगी हो रही थी, बीमारी का खतरा बढ़ रहा था, उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके 3 दिन बाद समस्या का निराकरण हो गया, सफाई हो चुकी है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@7354607959.
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: ANUPPUR BABLU RATHOUR IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
आ रही है संविधान की सवारी...गीत-
ग्राम-छिपिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक गीत सुना रही हैं:
आ रही है संविधान की सवारी-
नौ किरण का रथ सजे हैं-
काली कुटुम पत्थर सजे बादल की अनमानिया-
चारो तरफ से रोशनी है संविधान की ये भीडी हुई-
सवारी या रहने या बंधू है चरण नये नमन नवा-
आ रही है संविधान की सवारी...
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: MP REWA SONG SUKNYA DEVI VICTIMS REGISTER
सीपी का संत अडईले सहरगव...लोक गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता गौडसे एक लोक गीत सुना रही हैं:
सीपी का संत अडईले सहरगव-
कैलो ओ हो हीरो-
बागा अडईले बगीचा अडईले-
मालिया के जिया तरसईले सहरगव-
उवाना अडईले जगतिया अडईले-
कहरा के जिया तरसईले सहरगव...
