गांव में रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करन
ग्राम पंचायत-कापानार, पुजारीपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार बता रहे हैं उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| उनके गांव के सरपंच ने गांव वाला से बोले थे कि गांव में रोड बनवा देंगे कर के परन्तु अभी तक बना नहीं है|
इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के रोड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7647836325, सचिव@7440645458.
Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
गांव में सीसी रोड नहीं होने के कारण बहुत दिक्कत होता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-केसापुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विजय कुमार मंडावी बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है| बरसात के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, बहुत कीचड़ हो जाता है| बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें:
संपर्क नंबर@8103312394, सरपंच@9479052167, सचिव@7828499714.
Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTAR CC CG DARBHA PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में रोड नहीं बना है लोगों को आने जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है कृप्या मदद करे-
ग्राम-छोटे गुडरा,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गीता बघेल बता रही है कि उनके गाँव में रोड नहीं बना है लोगो को आने जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है,और हॉस्पिटल मार्किट स्कूल जाने के लिए दिक्कतो का सामना करना पड़ता है इसके लिए सरपंच व सचिव को बताये पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रही है आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है| संपर्क नंबर@9381905169.
Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
भारत प्यारा देश हमारा...देश भक्ति गीत
जिला-गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) से अनिल सहानी एक गीत सुना रहे हैं:
भारत प्यारा देश हमारा-
हम उसके है नन्हे बच्चे-
कितने सच्चे कितने अच्छे-
है सबसे ये प्रेम हमारा-
भारत प्यारा देश हमारा...
Posted on: May 17, 2022. Tags: GORKHPUR SONG UP
हमारे गाँव में शौचालय नहीं बना है, लोगो को जंगल में शौच करने जाना पड़ता है, कृपया मदद करे...
ग्राम-बुरगुम, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतुराम कुंजाम बता रहे हैं कि उनके गाँव में 15 घरो में शौचालय नहीं बना है। गरीबी रेखा में उनका नाम होने के बावजूद शौचालय नहीं बना रहे हैं। कुछ घरों में दीवार खड़ा किये हैं, लेकिन अधुरा बनाकर छोड़ दिए हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@8305881917. सरपंच@7647917574. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
