जाग रहा हिन्दुस्तान, जाग रहा मजदूर किसान...जागृति गीत -
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश मरकाम एक जागृति गीत सुना रहे हैं :
जाग रहा हिन्दुस्तान जाग रहा मजदूर किसान-
अब जागेगा हर इंसान शुरू है साक्षरता अभियान-
सब जानेंगे अपना मान सब में उपजेगा ज्ञान-
अब साक्षर का होगा ध्यान साक्षरता का है अभियान-
बूढ़े बच्चे सभी पढेंगे पढ़कर नव् इतिहास रचेंगे-
नहीं अंगूठा अब पहचान साक्षरता का है अभियान-
हटे निरक्षता अज्ञान घर-घर होंगे फिर विद्वान्-
फिर लौटेगा भारत की शान साक्षरता का है अभियान-
साक्षर देश है सक्षम होगा और निरक्षर अक्तम होगा-
पढना लिखना पहला काम साक्षरता का है अभियान-
जाग रहा हिन्दुस्तान, जाग रहा मजदूर किसान...
Posted on: May 13, 2017. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 13th May 2017 -
पीपीटी परीक्षा 18 को – नईदुनिया कांकेर छत्तीसगढ़-
मशीनों से काम, मजदूर हो रहे बेरोजगार- भानुप्रतापपुर नईदुनिया न्यूज
सांसद के दर्शन करवा दो, तीन साल से देखा नहीं – नईदुनिया कांकेर छत्तीसगढ़ – अब तक 57 हजार टन गेहूं की खरीदी – नईदुनिया रतलाम मध्यप्रदेश -
Posted on: May 13, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
Today's News from newspapers in Gondi : 12th May 2017 -
तेंदूपत्ता संग्राहकों ने की नकद भुगतान की मांग – नईदुनिया न्यूज भानुप्रतापपुर-
रमन ने कहा अगले माह करूंगा लोकार्पण, सुनते ही सन्न रह गए अधिकारी – नईदुनिया न्यूज जगदलपुर – नहीं मिल रही लोगों को जल संकट से निजात – नईदुनिया न्यूज कवर्धा -
Posted on: May 12, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
सारा विश्व कह रहा हैं भईया तम्बाकू अब बंद करो...जागरूकता गीत
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (म.प्र.) से जगदीश कुमार मरकाम तम्बाकू बंद करने के लिए जागरूकता गीत सुना रहे हैं :
सारा विश्व कह रहा हैं भईया तम्बाकू अब बंद करो-
बहुत बड़ा नुकसान है इससे जीवन मत खतरे में करो-
शुरुआत इसमें घाव होता फिर कैसर हो जाता है-
जो बेचारा पीड़ित होता है अनगणित पीड़ा पाता है-
समय के रहते जागो भईया, यह सचमुच आफत की पुडिया है-
जितने जल्दी त्याग सको तो जानो वह सब से बढ़िया है-
नहीं डालना है खतरे में यह अनमोल जिंदगानी है-
भारत माँ के बीटा-बेटी जागो हिन्दुस्तानी-
सारा विश्व कह रहा हैं भईया तम्बाकू अब बंद करो...
Posted on: May 12, 2017. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पलास के औषधीय गुण -
जब महिलाओ को मासिक धर्म का समय होता है तब पेशाब में रूकावट या मासिक धर्म में रूकावट हो तो पलास के फूलो को उबालकर उल्टिस बनाकर पेडू पर बांध ले इससे मासिक धर्म व पेशाब में रुकावट की समस्या में सुधार होगा। इससे अंडकोषों में सूजन में भी सुधार होता है एवं नाक, मल मूत्र मार्ग अथवा योनि मार्ग में रक्तस्त्राव होता हो तो पलास की छाल का काड़ा ५० मिलीलीटर बनाकर ठण्डा होने पर मिश्री मिलाकर पीने से लाभ होता है, पलास के फूलो का रस रतौंधी के प्रारंभिक अवस्था में रस डालने से लाभ होता है, फूलो को गर्म पानी में उबालकर उस पानी से नहाने पर चर्मरोग की समस्या में लाभ मिलेगा। ऐसे ही हमारे आस पास बहुत सारे पेड़ पौधो में औषधीय गुण होते है बस जानने की जरुरत है. सुनील@9308571702

