Impact : नल ठीक करा देने से पीने के पानी की समस्या हल हो गयी...

ग्राम-घनडबरा, ब्लॉक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं उन्होंने गांव वालो की पानी की समस्या को लेकर सीजीनेट में एक संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसमे नल से लाल पानी निकलने की समस्या के बारे में बताया गया था जो अब ठीक हो चुका है लोगो पीने का पानी मिल रहा है इसलिये वे समस्या को हल कराने में मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को वे धन्यवाद दे रही हैं : संपर्क नंबर@8839014805.

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

नाली नहीं बने होने से आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम-लालपुर, ब्लॉक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू गांव वालो की नाली की समस्या से अवगत करा रही हैं, गाँव में स्कूल के सामने नाली है जिसकी खोदाई की गयी है लेकिन बनाया नहीं गया है जिससे आने जाने वाले लोगो को दिक्कत होती है, ग्राम वासी पप्पू यादव का कहना है उन्होंने इस समस्या के के लिये सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9131130423, जिला पंचायत@9310245077. संपर्क नंबर@8839014805.

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्वाइन फ्लू बीमारी से बचने के घरेलू तरीके...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी स्वाइन फ्लू बीमारी से बचने के घरेलू तरीके बता रहे हैं, संक्रमित व्यक्ति से हाँथ न मिलायें, इस बीमारी के लक्षण दिखने पर घर से बाहर न जायें | उपचार के लिये गिलोय 100 ग्राम और तुलसी की पत्ती 100 ग्राम दोनों को मोटा कूटकर रख लें| एक गिलास पानी में दो चम्मच चूर्ण डालकर उबालें जब यह आधा रह जाये तब ठण्डा कर छानकर पियें, लगातार उपयोग करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

नाबालिक को वाहन न चलाने दे न प्रोत्साहित करें...

सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी देते हुये मुजफ्सुफरपुर बिहार से सुनील कुमार बता रहे हैं 17 जनवरी 2020 को यह अभियान चलाया जा रहा हैं, बिहार में 536 घटनाओ में 385 नाबालिक वाहन चालको की मौत हुई है, नाबलिको वाहन ना चलाने दे और न प्रोत्साहित करें, नाबालिक के वाहन चलाने पर अभिभावक को दोषी माना जायेगा, और गाड़ी मालिक को 25,000 जुर्वाना और 3 साल की सजा दी जायेगी, साथ ही वाहन का रजिस्ट्रेसन 12 माह के लिये रद्द कर दिया जायेगा, बच्चे को 25 की उम्र तक चालक लासेंस नहीं मिल सकेगा|

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: BIHAR INFORMATION MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact : बिजली की समस्या हल हो गयी मदद करने वाले सभी साथियों धन्यवाद...

ग्राम-घनडबरा, ब्लॉक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं गाँव में कई साल से बिजली की समस्या थी जिससे गांव वालों को बहुत परेशानी होती थी, रात में जहरीले जीवो का खतरा रहता था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनके गाँव में बिजली की समस्या हल हो गयी है और गाँव में बिजली लग गयी है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क बंबर@8839014805.

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »