राम कोला राम कोला गोभिनपुरी मेला...आदिवासी मेला गीत

रूपलाल मरावी और उत्तर प्रदेश के जय सिंह संत नदी में पूजा के सिलसिले में आये हुए हैं और उसके बारे में एक गीत सुना रहे हैं:
राम कोला राम कोला गोभिनपुरी मेला-
राम कोला राम कोला गोभिनपुरी मेला-
सता नदी भोगा राम,सता नदी भोगा राम-
राम कोला राम कोला गोभिनपुरी मेला...

Posted on: Feb 12, 2017. Tags: Ruplal Marawi

पुलिस मांगे पैसा, पुलिस मांगे पैसा...कविता

बाबूलाल नेटी ब्लॉक-जैतहरी ग्राम-ताराडांड जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश से एक कविता सुना रहे हैं:
पुलिस मांगे पैसा, पुलिस मांगे पैसा-
वकील मांगे केस, वकील मांगे केस-
नेता मांगे वोट ,नेता मांगे वोट-
भाड मा जाए देश,भाड मा जाए देश-
गरीब मांगे न्याय,फिर-फिर पूरा देश-
गद्दारों के चंगुल में फसे गरीब-
मरने के बाद भी चले उनकी केस-
जागो भैया जागो दीदी जागो भैया-
गोडवाना गाँव का ये चेतना जागृति सन्देश

Posted on: Feb 12, 2017. Tags: Babulal Neti

संतरंगी झंडा गढ़ लात मा,पढ़ेले संगी जय सेवा पाठ ला...गोंडवाना गीत-

बाबूलाल सिंह नेटी ग्राम- ताराडांड, जमुड़ी ब्लॉक-जैतहरी जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश से एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
संतरंगी झंडा गढ़ लात मा,पढ़ेले संगी जय सेवा पाठ ला – आज संगा रे रे सात सौ पच्चास ला माना बो, आरे आज कोया-
रे सात सौ पच्चास ला मना बो-
बड़ा देव शक्ति माना बो, बड़ा देव शक्ति मनाबो...

Posted on: Feb 09, 2017. Tags: BABULAL SINGH NETI

चलो-चलो-चलो रे कनेरीगढ़ धाम जहाँ पर मेला लगों...मेला राई गीत

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल सिंह नेटी एक मेला राई गीत सुना रहे हैं:
चलो-चलो चलो रे कनेरीगढ़ धाम जहाँ पर मेला लगों-
चलो-चलो चलो रे कनेरीगढ़ धाम मेला लगों मेला लगों-
चलो-चलो चलो रे कनेरीगढ़ धाम जहाँ पर मेला लगों...

Posted on: Feb 08, 2017. Tags: BABULAL SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट बुल्टू रेडियो पर फिर चले आई गएल रे...कविता

रूपलाल मरावी ग्राम पंचायत-धुमाडांड़, विकासखण्ड प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से सीजीनेट बुल्टू रेडियो पर एक कविता सुना रहे हैं:
हो हो हो मै तो आई गईंन भाई में तो आई गईंन रे-
सीजीनेट बूल्टू रेडियो पर फिर चले आई गएल रे-
सीजीनेट में मिलते है साथी गोडवाना के, विचार साथी गोडवाना के रे भाई हो-
एक साथ में रहते है मिल जुलकर रे भाई एक समान में तो आई गएल रे-
हमर साथी आएल महावीर, सीता,गीता धनसाइ भाई मरावी आई गएल रे-
सीजी नेट बूल्टू रेडियो पर फिर चले आई गएल रे...

Posted on: Feb 06, 2017. Tags: Ruplal Marawi

« View Newer Reports

View Older Reports »