क़ानून स्वर : सूचना का अधिकार : जानकारी न मिलने पर उसी दफ्तर में प्रथम अपील अधिकारी के पास जाएं...
सुनील कुमार सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में बता रहे हैं | सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आप किसी भी सरकारी कार्यलय से किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकते है इसके लिए आप को १० रू का स्टाम्प पेपर बनवाकर एक सादे कागज़ में अपना प्रश्न लिखकर उस कार्यालय के सूचना अधिकारी को देना होगा । इस प्रक्रिया में मदद करना उस अधिकारी का कर्तव्य है । यदि वे आप को जानकारी नहीं देते हैं तो आप उसी दफ्तर में उपस्थित प्रथम अपील अधिकारी को शिकायत कर सकते हैं और यदि वह भी जानकारी न दें तो आप राज्य के सूचना आयुक्त को अपील कर सकते हैं जो सूचना अधिकारी पर सूचना ने देने या देरी से देने पर आर्थिक दंड लगा सकते हैं । सुनील@9308571702
Posted on: Nov 21, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
जंगल विभाग गाँव के लोगों के फ़र्ज़ी हस्ताक्षर लेकर अवैध रूप से जंगल की कटाई कर रहा हैं...
ग्राम पतुरिया डांड , ग्राम पंचायत पतुरिया डांड, ब्लाक पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार पैकरा बता रहे हैं कि उनके गाँव के आसपास घनघोर जंगल है और जंगल विभाग गाँव वालों को बेवकूफ बनाकर उनके हस्ताक्षर लेकर गैर कानूनी रूप से जंगल की कटाई कर रहा है इसके लिए ग्राम पंचायत की अनुमति नहीं ली गयी है और इससे गाँव और प्रकृति की भारी हानि हो रही है । वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है और अनुरोध कर रहे हैं कि वे तहसीलदार@09770174769 और वन परिक्षेत्र अधिकारी@08461854089 को फोन कर के अनुरोध करें कि जल्द से जल्द इस अवैध कटाई को रुकवाएं । संतोष कुमार पैकरा@8458944800
Posted on: Nov 21, 2016. Tags: SANTOSH KUMAR PAINKRA SONG VICTIMS REGISTER
साथ छूटेगा कैसे मेरा आपका...गजल
ग्राम मालीघाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार एक गजल सुना रहे हैं :
साथ छूटेगा कैसे मेरा आपका-
साथ छूटेगा कैसे मेरा आपका-
जब मेरा दिल ही घर बन गया आपका-
साथ छूटेगा केसे मेरा आपका-
आप आये बड़ी उम्र है आपकी-
बस अभी नाम मेने लिया आपका...
Posted on: Nov 21, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आधी आबादी के अईसन बर्बादी...महिला सशक्तिकरण गीत
ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार एक महिला सशक्तिकरण गीत सुना रहे हैं :
आधी आबादी के अईसन बर्बादी-
आधी आबादी के अईसन बर्बादी-
की अब न सहाला ओ-
की अब न सहाला ओ-
हमके तो चाहि आजादी के हमरा सब कुछ गुजारा हो...
Posted on: Nov 20, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मैं दृष्टिहीन हूँ, मेरी नौकरी एक 55 वर्ष के व्यक्ति को दे दी गयी है, कृपया मेरा अधिकार दिलाएं...
ग्राम- पाली, पोस्ट-जामु, थाना- बैकुंठपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार द्वेदी दृष्टिहीन हैं इनका कहना है, कि राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा एन.जी.ओ.चलाया जाता है जहां इनको चौकीदार के पद पर रखा गया था लेकिन अब 55 वर्ष के एक व्यक्ति को उनकी जगह नियुक्त कर दिया गया है । वे कह रहे हैं कि उन्होंने अतिथि शिक्षक की तरह भी वहां काम किया था और दृष्टिहीन होने के लिए उनके साथ भेदभाव न किया जाए इसलिए ये साथी सीजीनेट में सन्देश रिकोर्ड करा रहे हैं ताकि सीजीनेट सुनने वाले साथी अधिकारियों से बात कर के उनके अधिकार को इनको दिला सकें| सी.आर.के त्रिपाठी का मो.नं.9424354972 और सज्जन देवी वार्डन महिला का मो.नं.7898899282 है | शिव@9203767814
