प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहद गैस कनेक्शन नही मिला हैं, कृपया दिलवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-किलेपाल के आश्रित मोहल्ला कोटवार पारा ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी, बुधराम के साथ सभी मोहल्ले वासी बता रहें हैं, प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना में बांटे एल. पी.जी. गैस कनेक्शन पर आज तक हमारे गाँव में इस प्रकार कोई योजना नही मिला हैं सभी ग्रामीण वासी दूर जंगल से सुखा लकड़ियाँ लाकर खाना बनाते हैं किन्तु बारिश के दिनों में बहुत दिक्कतें होती हैं, क्योंकि की सभी लकड़ी भीगा हुआ रहता है और वह जलता नही हैं, इसलिए खाना नही बना पाते और रात में भूखा रहना पड़ता हैं, एल. पी.जी. गैस कनेक्शन के लिए ग्राम पंचायत में शिकायत किये किन्तु कोई निराकरण नही किये| इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके एल. पी.जी. गैस कनेक्शन दिलाने में मदद करें: संपर्क@9407964538, सचिव@7859414917, CEO@9406016762 (176252) RK

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BUDHRAM CG GAS GUHAR TANKI

गैस के लिये आवेदन किये लेकिन नहीं मिला, जंगल से लकड़ी लाकर भोजन पकाते हैं...

ग्राम-डिलमिली, पंचायत-डिलमिली क्र.1, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से
जेमावती पात्रा, सुबती सोरी बता रही हैं कि उनको उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है| लकड़ी से खाना बनाते हैं| बारिश के दिनों लकड़ी गीला होता है, भोजन पकाने में दिक्कत होती है, लकड़ी लाने में भी समस्या होती है, इसलिये वे गैस के लिये आवेदन किये हैं लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है| वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691955040. सरपंच@9131457869, सचिव@7898718409, CEO@8959393222. (177551) (AR)

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GAS GUHAR JEMVATI TANKI

हम लोगो का राशन कार्ड नहीं है बना है, फार्म भरे है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई...

कोडेंग पारा, ग्राम-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रजोंतीन मंडावी के साथ गाँव के साथी बुरसी, सन्नो और लक्ष्मी जो बता रहे है कि उन लोगो का शुरू से ही राशन कार्ड नहीं बना है उसके लिए उन्होंने फार्म भी भरे थे लेकिन अभी तक बना नहीं है | उनके चावल लेने में बहुत समस्या होती है | वे लोग बन्नी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सरपंच@939931176, सचिव@8839499508, दरभा CEO@7835814506. संपर्क@8815625146. (175371) DK.

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM BURSI CG DARBHA GUHAR RATION CARD

गैस सिलेण्डर के लिये कई आवेदन किये लेकिन योजना का लाभ नहीं मिला...

ग्राम-भाटागुडा, पंचायत-लेंडरा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रजोंतिन मंडावी साथ में हैं ग्रामीण महिलायें बता रहीं हैं, गैस सिलेंडर नही मिलने की समस्या इसके लिए ग्राम पंचायत दो से तीन बार आवेदन भरे थे किन्तु नाम नही आया गैस सिलेंडर सूचि में बरसाल के दिनों में लकड़ियों से खाना बनाने में हमे बहुत ही दिक्कतें होती हैं, क्योंकि सही तरीके से नही जल पातें हैं, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गयें फ़ोन नंबर पर बात करके गैस सिलेंडर दिलाने में मदद करें : सरपंच@9406109547, संपर्क@6263672229. (176877) RK

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GAS GUHAR RAJONTIN MANDAVI TANKI

हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें..

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमाराम मरकाम बता रहें कि उनकें गांव के वार्ड क्रमांक 06 में सीसी रोड नही है, वहां 22 घर की बस्ती है| मरीजों को लाने ले जाने में बहुत दिक्कत होती है| उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@7587784929, सरपंच@9406483354, सचिव@9406645401, CEO@9406016762. (179903)

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR LAKHMARAM MARKAM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »