Swasthya Swara Bultoo (Bluetooth) Radio in Surgujiha language: 17th Feb 2017...
Today Mamta Rajwade and Babulal Neti are presenting Swasthya Swara Bultoo Radio Program in Sargujiha languages in this latest edition of Bultoo radio programs on health related issues. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Feb 17, 2017. Tags: Mamta Rajwade Babulal Neti
गाँव के लोग रोज़गार सहायक को बदलने के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं अधिकारी नहीं सुनते...
रूपलाल मरावी ग्राम-धुमाडांड़ परचोनपारा विकासखंड-प्रतापपुर जिला- सूरजपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि गाँव के जो सहायक सचिव राजेश पटेल है उनको लेकर पूरे गाँव में असंतोष है ग्रामीण जन गाँव के ही जानकी राम मरावी को चाहते है कि वो इस पद पर नियुक्त हों क्योंकि राजेश पटेल पर लगातार अनिइमितता का आरोप है इसको लेकर कई बार कलेक्टर से शिकायत की गई और ग्राम सभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद करने की अपील कर रहे हैं कि आप कृपया कलेक्टर@9893599012 ,9826443377 से बात कर उन पर दबाव बनाएं कि वे इस मुद्दे की जांच करें। रूपलाल मरावी@7697080920
Posted on: Feb 16, 2017. Tags: Rooplal Marawi
तेंदूपत्ता तोड़ने का आधा पैसा नहीं दिया, अधिकारी बोलते हैं जिसके पास शिकायत करना है कर लो...
बुद्धिलाल कोल ग्राम पोस्ट कौरिया तहसील-जवा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं कि तेंदू पत्ता तोड़ने का कार्य बाल बच्चें सहित कुल सात लोग किए थे कुल 7850 गड्डी तोड़े थे जिसमें से 4300 गड्डी का पैसा दिया गया और 3550 गड्डी का पैसा 4435 रुपये जबरन नहीं दे रहे हैं वे कहते हैं जिसको शिकायत करना है कर दो| तेंदू पत्ता कार्य का कार्ड@939227 संग्रह वर्ष 2016, समिति घूमन, फड़-पोखरी और मुखिया बुद्धिलाल कोल हैं. सीजीनेट के श्रोताओं से मदद करने की अपील कर रहे हैं आप कृपया जिला – कलेक्टर@9425903973 पोषक अधिकारी @9993291971 कमिशनर@07662-241635, 241766 को फोन कर दबाव बनाएं। बुद्धिलाल कोल@8349587048
Posted on: Feb 14, 2017. Tags: Buddhilal Kol
हमारे आदिवासी परिवारों को शासन ने 1989 में जमीन दी थी पर आज तक वह हमें नहीं मिल पाई है...
ग्राम पोस्ट कौरिया थाना डभौरा तहसील जवा जिला रीवा मध्यप्रदेश से बुद्धिलाल कोल बता रहे हैं की 1989 में कुछ आदिवासी परिवारों को शासन की जमीन दी गयी थी लेकिन जब ये आदिवासी खेती करने जाते थे वहां के पूंजीपतियों के द्वारा डरा धमका के भगा दिया जाता था कहा जाता था कि आप की जमीन वन विभाग में चली गई है. इनकी अशिक्षा का उपयोग करते हुए रिकार्ड से इन आदिवासियों का नाम भी हटवा दिया गया है. इसकी शिकायत 25 वर्षों से कलेक्टर, कमिश्नर,एसडीएम सभी से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं. सीजीनेट के साथी इनकी मद्दत करें।पटवारी का नंबर7566830407 कलेक्टर का नंबर 9425903973 कमिश्नर का नंबर 07662-241635,241766. कोल@8349587048
Posted on: Feb 13, 2017. Tags: Buddhilal Kol
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : रंगैनी जड़ी से दर्द और मलेरिया का इलाज़
रूपलाल मरावी आज ग्राम गोविंदपुर सूरजपुर छत्तीसगढ़ में माता राजमोहनी के दरबार में सत नदी के किनारे चल रहे वार्षिक मेले में पहुंचे है जहां इनकी मुलाक़ात एक वरिष्ठ दादा से हुई है जो पहाड़ी सामरी पाट इलाके से आए हैं और वे लोगों को एक जड़ी के बारे में बता रहे हैं, उनका कहना है कि इस रंगीनी जड़ी को पानी के साथ पीस कर मिला लेनें के बाद जहाँ दर्द है वहां लगा ले और उस पीसी हुई जड़ी के एक-दो बूंद पी भी लें, इस जड़ी का उपयोग मलेरिया बुखार को ख़त्म करने के लिए भी किया जाता हैं | दादा बता रहे हैं कि वे इस जड़ी के बारे में बताने के लिए मेले में आते हैं और लोगों को घर वापस जाकर इसका उपयोग करना चाहिए यह जड़ी उनके गाँव जंगल में भी मिलता है. रूपलाल मरावी@7697080920
