वनांचल स्वर : शीघ्रपतन से बचने और शक्तिवर्धन के लिए घरेलू औषधि
मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी आज हमें शीघ्रपतन से बचने और शक्तिवर्धन करने के लिए घरेलू ईलाज बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि जो व्यक्ति इस समस्या से परेशान हैं वे जंगली सफेद मुसली, जंगली काली मुसली, जंगली सतावर, जंगली कोंच के बीज, जंगली बाल सेमर के कंद और मिश्री सभी को 250-250 ग्राम मिलाकर पीस लें और चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण दूध के सांथ दिन में दो बार सुबह-शाम सेवन करें, सेवन करने से 3 दिन पूर्व हल्का भोजन करे, खाने में तेल मसला, मिर्च, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रायोग कम करें, नशा का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिए वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 17, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आज बवासीर का घरेलू ईलाज बता रहे हैं, आज में भाग दौड़ वाले जीवन में खान पान अव्यवस्थित हो गया है जिसके कारण लोगो को कई प्रकार की बीमारियां हो रही हैं, बबासीर उसमे से एक है| जिन व्यक्तियों को बबासीर की शिकायत हो अमर बेल जो पीले रंग का होता है, किसी भी पौधे में तार के तरह घना लिपटा हुआ होता है, उसको 10 ग्राम और 5 ग्राम काली मिर्च का चूर्ण बनाकर आधा कप पानी में खाली पेट सुबह-शाम एक सप्ताह तक सेवन करने से बबासीर की बीमारी ठीक हो सकती है खाने में मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन आदि का उपयोग ना करें मुंगदाल, खिचड़ी का उपयोग कर सकते हैं| वैद्य अमित साहू@8964931287.
Posted on: Mar 16, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : अस्थमा या दमा का घरेलू उपचार
मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी अस्थमा, दमा का घरेलू उपचार बता रहे हैं, दवा को तैयार करने के लिए सत्यानाशी जिसे कटीली भी कहते हैं उसके पंचांग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़ और तना को लेकर पानी से साफ कर लें और उसका रस निकल लें, रस आधा लीटर या पांच सौ ग्राम होना चाहिए, उसके बाद उसे पकाएं, सूजी 200 ग्राम, सोंठ 200 ग्राम, गुड 200 ग्राम सबको अच्छे से मिला लें, उसके बाद उसे ठंडा कर मटर के दाने के बराबर गोली बना ले और छांव में सुखा दे, सूखने के बाद सुबह शाम दो-दो गोली गर्म पानी के सांथ सेवन करें| आराम मिलने तक इसका उपयोग करें, ठंडी चीजों, तेल, मिर्च, मसाला, खटाई, गरिष्ठ भोजन नशा का सेवन ना करें| वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 14, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : चेहरे के कील मुहासे को दूर करने के लेप बनाने की विधि
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी चेहरे में होने वाले कील मुहासे को दूर करने का लेप बनाने की विधि बता रहे हैं, एलोवेरा जिसे गवार पाटा और घृत कुमारी के नाम से भी जाना जाता है, इसका गुदा एक चम्मच, गुलाब जल एक चम्मच, शहद एक चम्मच, हल्दी एक चुटकी, नीबू का रस 30 बूंद इन सब को एक कटोरी में लेकर मिला ले, उसके बाद एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला लें, और सेमर के कांटे 10 नग पीसकर मिला ले, उसके बाद चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें, 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें, प्रतिदिन ऐसा करने से चेहरे के कील मुहासे दूर हो सकते हैं, खाने में तेल, खटाई, मिर्च, मसाला, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग ना करें| वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 13, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : सर्दी जुकाम का घरेलू इलाज...
मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी सर्दी जुकाम का घरेलू ईलाज बता रहे हैं, आम तौर से सर्दी जुकाम ऐसी बीमारी है जो किसी को भी हो जाती है, जो व्यक्ति इस बीमारी से ग्रसित हैं, सोठ पाउडर 50 ग्राम, भुनी हुई हल्दी 50 ग्राम, गुड़ 50 ग्राम, सरसों तेल 50 ग्राम सभी को एक सांथ मिलाकर मटर के दाने के बराबर गोली बना कर 2-2 गोली खाना खाने के बाद एक कप काली चाय में 20 बूंद नीबू का रस डालकर गोली खाने के बाद पीएं, ऐसा करने से सर्दी जुखाम को ठीक करने में लाभ मिलेगा, ठंड से बचने की कोशिश करें, भोजन में चावल का उपयोग ना करें, नहाने और पीने दोनों के लिए गर्म पानी का उपयोग करें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क एच.डी.गांधी@9111061399.
