कोयलिया बोली रे अम्बुआ की डाल अपनो कोई नहींआ रे...गीत-

जिला-गाजीपुर (उत्तरप्रदेश) से महिमा यादव एक गीत सुना रही हैं:
कोयलिया बोली रे अम्बुआ की डाल अपनो कोई नहींआ रे-
बिना राम रघुनन्दन अपनों कोई नहींआ रे-
मात कहे यह पुत्र हमारा-
बहन कहे यह भाई मेरा कोई नहींआ रे-
बिना राम रघुनन्दन अपनों कोई नहींआ रे-
भाई कहे यह भुजा हमारी-
नारी कहे यह नर मेरा अपनों कोई नहींआ रे...

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: MAHIMA YADAV SONG UP

जाने क्यूँ लोग घरो से निकला करते हैं...कोरोना गीत-

ग्राम-जमडी , जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान सिंह एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
इस ज़माने में इस कोरोना ने कितने देशो में-
कितनी जान ली है-
जाने क्यूँ लोग घरो से निकला करते हैं-
मोदी जी की बातों को ये क्यूँ अनसुना करते हैं-
महामारी को कोई सिकलिक नही समझे-
राहों में मिलकर यूं कोई महफ़िल नही करते...

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: ANUPPUR CHANDRABHAN SINGH CORONA SONG MP

उड़ जा रे हंस अमर वन को...भजन-

प्रयागराज, उत्तरप्रदेश से अभिषेक कुमार एक भजन सुना रहे हैं, जिसके बोल है, “उड़ जा रे हंस अमर वन को” अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
उड़ जा रे हंस अमर वन को-
इस दुनिया में कोई किसी का नहीं...

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: ABHISHEK KUMAR PRAYAGRAJ SONG UP

कहानी : उम्मीद का दिया

सीजीनेट श्रोता स्वपन जोसी उत्तर प्रदेश से एक कहानी सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है, “उम्मीद का दिया ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: STORY SWAPAN JOSI UP

हमारे में रोड की बहुत समस्या है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम-घोघरी टोला, जिला-अनुपपुर, ब्लॉक-पुष्पराजागढ़ मध्यप्रदेश पंकू सिहं, प्रताप उइके, संतराम बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है, बारिश के समय कीचड़ हो जाता है बाजार आने जाने में बहुत समस्या होती है आपातकाल के समय एम्बुलेंस भी नहीं आ पाती है उसके लिये अधिकारियों को कई बार आवेदन दिये है अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई | रोड की हालत पहले से ज्यादा ख़राब होते जा रहा है| लोगो की मांग है की रोड बनना चाहिये | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@7659222400,7659222563, सीइओ@8839741180,सचिव@6263675472,वार्डे@8319731918.सरपंच@8959747883,

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: ANUPPUR MP PINKU SINGH ROAD PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »