स्वास्थ्य स्वर : आंवले का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आंवला का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, बवासीर के मस्सो से अगर रक्त स्राव हो रहा है तो 3 से 8 ग्राम आंवला चूर्ण दही के मलाई के साथ दिन में तीन बार लेना है, दूसरा दस ग्राम चूर्ण के साथ चूर्ण के मात्रा से दो गुना मिश्री मिलाकर 250 मिली लीटर ताज़ा जल के साथ 15 दिन सेवन करने से स्वपन दोष में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं, नुस्खा उपयोग करने से पूर्व पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: May 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: सरकारी योजना अनुसार सभी को राशन वितरण किया, हमें नही मिला था, अब मिल गया है...
ग्राम-ओदरी, ब्लाक-पाली, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजेश बैगा पिता कुल्लू बैगा बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण सरकार लोगो को निःशुल्क राशन वितरण कर रही है, उसमे 1 सदस्य को एक माह के लिये 5 किलो दिया जाना है लेकिन उनको 6 सदस्यों के बीच में 2 माह का केवल 10 किलो मिला है, बाकि के 5 सदस्यों का राशन नहीं मिला था, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील किया| और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है| वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@7803882381.
Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP SONG UMARIYA VICTIMS REGISTER
पुणे : लॉकडाउन में फंसे है, राशन और सब्जी खरीदने को पैसे नहीं है, कृपया मदद करें...
वाडेगोलाई, तालुका-हवेली, जिला-पुणे से प्रिया विश्वकर्मा बता रही है कि उनके घर में खाने के लिए राशन नहीं है | सब्जी खरीदने के लिए पैसे भी नहीं है | उनके पति नेपाल गए है लॉकडाउन के कारण वे उधर ही फंस गए है | बहुत समस्या हो रही है वो उनके सास ससुर और बच्चे के साथ पुणे में रहती है और उनका कोई पहचान के भी नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि अधिकारियो से बात करके राशन की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8390332082.
(166939)
Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PRIYA VISHVKARMA PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
1 माह से लॉकडाउन में फंसे हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम-चिचड़ाना, पोस्ट-खुखराना, जिला-पानीपत (हरियाणा) से विकाश तिवारी बता रहे हैं कि वे वृंदावन मथुरा जिले में पढाई करते हैं और चिचड़ाना काम से आये थे, उसी समय लॉकडाउन लग गया जिसके कारण वहां फंस गये हैं, अभी वे ओम प्रकाश शस्त्री के घर में 1 माह से रुके हैं, उनका कहना हैं वे वृंदावन जाना चाहते हैं, जहाँ वे पढाई करते हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8755341333. (165698)
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM HARIYANA PANIPATH SONG VICTIMS REGISTER VIKASH TIVARI
कैसा सुहावन दिन आया...गीत-
ग्राम-ओरुमडुग्गा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक स्वागत गीत सुना रही हैं:
कैसा सुहावन दिन आया-
लेके खुशी की झोली लाया-
ऐसे सुबेला में क्यों न हम झूमेंगे-
गाते हम तेरे बधाई के गान-
देखो ये मौसम बहारो का-
रिम झिम ये बूंदे फुहारों का...
