गांव में सड़क नहीं है, पुल नहीं बना है, बारिश के दिनों में दिक्कत होती है...कृपया मदद करें-

ग्राम-मधुगुर, चिंतुर मंडल, पंचायत-कल्लेर, जिला-गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से पंदुरुम जगदीश बता रहे हैं| उनके गांव में सड़क की समस्या है| पुल भी नहीं बना है| बारिश के दिनों में पानी भर जाता है| लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : AE@7995227380. संपर्क नंबर@7287079684.

Posted on: May 29, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH GODAVARI PANDURUM JAGDESH ROAD PROBLEM

स्वास्थय स्वर : दर्द नाशक तेल बनाने की विधि...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय दर्द नाशक तेल बनाने की विधि बता रहे हैं: बैगन ( जो गोल , नीला, या काला हो) उसमे अनेक छेद करें| लहसुन की कलि को उन छेदों में डाल दें, उसके बाद लोहे की कढाई से सरसों के तेल डालकर एक-एक चम्मच मैथी, अजवाइन 10-15 लौंग (जो फूल लगी हो) इन सभी को इतना पकाएं की सभी जल जाए तो| ठंडा कर कपडे से छानकर रख लें| मरीज के जहाँ दर्द हो वहां हलके हाथों से मालिश करने से आराम मिलेगा| यह प्रयोग सभी अपने घर में आसानी से कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@9424759941.

Posted on: May 24, 2019. Tags: HEALTH MADHYA PRADESH RAGHVENDRA SINGH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खांसी के रोकथाम हेतु घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय खांसी के रोकथाम हेतु घरेलू नुस्खा बता रहे है: लघुकंदकारी (भटकटाई) यह जमीन से लगा हुआ छोटा पौधे के रूप में होता है, इसके नीली फूल होते हैं, तथा इसमें छोटे फल भी होते हैं |इसके फूल को तवे में रखकर जला लें, जलने के बाद वह जब राख हो जाए तो एक चुटकी शहद के साथ मरीज को प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन कराने से लाभ होगा | यह प्रयोग सभी अपने घर में कर सकते हैं, बिना कोई धन खर्च किये बिना | वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: May 22, 2019. Tags: MADHYA PRADESH RAGHVENDRASINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

फूलों से नित हँसना सीखो- कविता

ग्राम-निल्कंतपुर, ब्लाक-परतापुर, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे है:
फूलों से नित हँसना सीखो, भौरों से नित गाना
तरु की झुकी डालियों से नित सीखो शीश झुकाना
सीख हवा के झोको से लो, कोमल भाव बहाना
दूध तथा पानी से सीखो, मिलना ओर मिलाना
लता और पेड़ो से सीखो सबको गले लगाना...

Posted on: May 20, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH JAGDESH PRASAD POYA POEM SONG VICTIMS REGISTER

लगभग 15 साल से गाँव के 45 घर को पीने के पानी नदी-नाला से लाकर उपयोग कर रहे हैं...कृपया मदद करें

सुन्नममटका, पंचायत-सुन्नममट्टापल्ले, पोस्ट-सेद्दामट्टापल्ले, विकासखंड-चिंतुर , थाना-वरमचंद्रापुरम, जिला-ईस्ट गोदावरी (आँध्रप्रदेश) सोडी लक्ष्मण, मड़सा मिडमा बता रहे हैं,कि उनकी गाँव में लगभग 45 घर और 250 की जनसंख्या है| यहाँ पीने के पानी की बहुत समस्या है| आज लगभग 15 साल से कोई हैंडपंप नही है, अभी वे नाला के पानी का उपयोग कर रहे हैं| जबकि इसकी शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया है| पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है, तो ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: संपर्क नम्बर@8332085729, मुख्यकार्य पालन अधिकरी@9440637742.

Posted on: May 20, 2019. Tags: ) ANDHRA PRADESH CHINTUR EASTGODAVRI KANHAIYALAL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »